अध्यात्म

March Festival List 2025: मार्च में कब मनाई जाएगी होली, चैत्र नवरात्रि, रंग पंचमी, फुलैरा दूज, शीतला अष्टमी..नोट कर लें सभी व्रत-त्योहारों की डेट्स

March Festival List 2025 (मार्च महीने के व्रत-त्योहार 2025): मार्च में होली, होलिका दहन, फुलैरा दूज, आमलकी एकादशी, चैत्र नवरात्रि, मीन संक्रांति, रंग पंचमी, शीतला अष्टमी, बसोड़ा, गुड़ी पड़वा समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे।

Image

March Festival List 2025

March Festival List 2025 (मार्च महीने के व्रत-त्योहार 2025): मार्च महीना व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा। इस महीने की शुरुआत ही फुलैरा दूज के साथ होने जा रही है। इसके बाद आमलकी एकादशी, होलिका दहन, रंगवाली होली, वसंत पूर्णिमा, मीन संक्रांति, शीतला सप्तमी समेत कई व्रत-त्योहार आएंगे। वहीं इस महीने चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी लगेगा। कुल मिलाकर ये महीना काफी खास रहेगा। चलिए आपको बताते हैं मार्च में कौन सा त्योहार कब पड़ेगा।

मार्च व्रत-त्योहार 2025 (March Festival 2025 List In Hindi)

मार्च त्योहारों की तारीखमार्च त्योहारों के नाम
1 मार्च 2025, शनिवार फुलैरा दूज, चंद्र दर्शन, रामकृष्ण जयन्ती
3 मार्च 2025, सोमवारविनायक चतुर्थी
7 मार्च 2025, शुक्रवारहोलाष्टक प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
10 मार्च 2025, सोमवारआमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी
11 मार्च 2025, मंगलवारप्रदोष व्रत
13 मार्च 2025, गुरुवारछोटी होली, होलिका दहन, अट्टकुल पोंगल
14 मार्च 2025, शुक्रवारवसंत पूर्णिमा, होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण, चैतन्य महाप्रभु जयन्ती, दोल पूर्णिमा, लक्ष्मी जयन्ती, फाल्गुन पूर्णिमा
15 मार्च 2025, शनिवारचैत्र प्रारंभ
16 मार्च 2025, रविवारभाई दूज, भ्रातृ द्वितीया
17 मार्च 2025, सोमवारभालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी, छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती
19 मार्च 2025, बुधवार रंग पंचमी
21 मार्च 2025, शुक्रवार शीतला सप्तमी
22 मार्च 2025, शनिवारशीतला अष्टमी, बसोड़ा
25 मार्च 2025, मंगलवार पापमोचिनी एकादशी
26 मार्च 2025, बुधवारवैष्णव पापमोचिनी एकादशी
27 मार्च 2025, गुरुवार प्रदोष व्रत
29 मार्च 2025, शनिवार सूर्य ग्रहण, चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या
30 मार्च 2025, रविवारचैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, युगादी, चंद्र दर्शन
31 मार्च 2025, सोमवारमत्स्य जयन्ती, गौरी पूजा, गणगौर

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article