Ramayana Advance Booking: नितेश तिवारी डायरेक्टेड फिल्म 'रामायण' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म इस 5 नवंबर को बड़े परदे पर धमाका करेगी। 4000 करोड़ रुपए में बनी फिल्म 'रामायण' की रिलीज का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म का प्रोमोशन देश के साथ-साथ विदेश भी शुरू कर दिया। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसके आंकड़े भी सामने आ गए। रिलीज से पहले ही रामायण का बज काफी ज्यादा बन गया है, जिसका असर एडवांस बुकिंग में देखने को मिला। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana इवेंट में फिसली Ranbir Kapoor की जुबान, कही ऐसी बात; लोग बोले- गलत आदमी को राम बना दिया)
रामायण की एडवांस बुकिंग के आंकड़े
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में ₹7.10 करोड़ की कमाई कर ली है। गुरुवार, 5 नवंबर यानी पहले दिन के लिए कुल एडवांस बुकिंग ₹7.10 करोड़ रही है। शहरों में नेशनल कैपिटल रीजन ₹1.78 करोड़ की बुकिंग के साथ सबसे आगे है। वहीं, अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र ₹1.93 करोड़ की कमाई के साथ पहले नंबर पर है, जो कुल ग्रॉस का 27% है। इसके बाद दिल्ली ₹1.78 करोड़ और गुजरात ₹49.67 लाख के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म का प्री टिकेट कलेक्शन 5.12 करोड़ रुपए रहा है। वहीं फिल्म 'रामायण' ने हिंदी वर्जन से 6.48 करोड़ रुपए, कन्नड़ से 40.95 लाख और तेलगु से 15.88 लाख कमाए। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana OTT Release: इस प्लेटफॉर्म पर पे-पर-व्यू मॉडल में स्ट्रीम होगी Ranbir Kapoor की रामायण, जानें यहां)
रामायण की स्टारकास्ट
बता दें फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी के साथ रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, अनुपम खेर, विवेक ओबेरॉय, रकुलप्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, शीबा चड्डा जैसे कई स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म दो भागों में बनी है, ऐसे में रामायण पार्ट 2 साल 2027 दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
