अध्यात्म

March Rashifal 2025 In Hindi: मार्च में लगेंगे दो ग्रहण और शनि भी बदलेंगे राशि, जानिए किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, तो किन्हें होना पड़ेगा निराश

March Rashifal 2025 In Hindi (मार्च राशिफल 2025): मार्च का महीना ज्योतिष नजरिए से काफी ज्यादा खास साबित होने वाला है। इस महीने में दो बड़े ग्रहण लगेंगे वहीं शनि का राशि परिवर्तन भी मार्च में ही होगा। ऐसे में जानिए सभी राशियों के लिए मार्च कैसा रहने वाला है।

Image

March Rashifal 2025 In Hindi

March Rashifal 2025 In Hindi (मार्च राशिफल 2025): मार्च के महीने में चंद्र ग्रहण भी लगेगा और सूर्य ग्रहण भी। इसके अलावा इस महीने में पूरे ढाई साल बाद शनि का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। शनि 29 मार्च को कुंभ से मीन राशि में आ जायेंगे। तो वहीं 14 मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा जबकि 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इसी बीच सूर्य देव भी मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे सूर्य-शनि की युति भी इस महीने में देखने को मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से ये महीना किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

मार्च राशिफल 2025 (March Rashifal 2025)

मेष- व्यवसाय व जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 15 मार्च के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए 11 से 27 तक का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृष-इस माह जॉब में 14 मार्च के बाद सूर्य का मीन व गुरु का मेष राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। 08 मार्च तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मिथुन- राशि स्वामी बुध शुक्र व शनि का गोचर बहुत शुभ है। 15 मार्च के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। 15 मार्च के बाद जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

कर्क-इस माह 10 से 15 मार्च के मध्य जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। माता का आशीर्वाद लें।

सिंह-इस माह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। 15 से 29 मार्च तक सूर्य का मीन गोचर पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

कन्या- इस माह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 10 से 21 मार्च के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। 15 मार्च के बाद सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। 13 से 26 मार्च के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

तुला-इस माह 16 मार्च के बाद बुध व सूर्य का गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। शुक्र व मंगल के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 14 से 28 मार्च के मध्य जाँब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक-14 मार्च के बाद मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें। गेंहू का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु- इस माह गुरु खष्ठम गोचर रत हैं। 15 मार्च के बाद व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। शनि व मंगल कर्म के प्रति समर्पण देंगे।

मकर- माह के प्रथम सप्ताह मंगल, चन्द्रमा व शनि जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल लाभान्वित करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन चावल का दान करें। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें, शुक्र का लाभ मिलेगा। धन का निवेश रियल स्टेट में करेंगे।

कुम्भ-माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा तथा बुध गोचर अनुकूल है। 14मार्च के बाद सूर्य का मीन व गुरु का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।

मीन- गुरु का इस राशि से तृतीय गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवाएगा। 04 से 14 मार्च तक तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article