अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : गुरु और शुक्र के शुभ योग में किसे मिलेगा धन-लाभ? जानिए अपने मूलांक से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 22 October 2026: 22 अक्टूबर का दिन 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसकी जानकारी आप आज के अंकफल से कर सकते हैं।

Image

22 अक्टूबर 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 22 October 2026: आज 22 अक्टूबर 2026 है। आज एकादशी है। आज भगवान श्री नारायण की उपासना करें और एकादशी का व्रत रखें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और भगवान विष्णु का स्मरण करें।

अंकज्योतिष में 22 का संयुक्त अंक चंद्रमा से संबंधित माना जाता है। यह अंक संघर्षशील होने के बावजूद शुभ फल देने वाला है। 22 वैभव और प्रसिद्धि का कारक है। इसका एकल अंक 04 है, जिसके स्वामी राहु हैं। आज 22-10-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र हैं। शुक्र, बुध और शनि के परम मित्र माने जाते हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। भाग्यांक 06 वित्त, वाणी, ज्ञान, मन, धन, जमीन, मकान, तंत्र, धर्म, आत्मबल और पॉलिटीक्स का प्रतीक है।

आज गुरुवार है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शिव उपासना के क्रम में व्याधि से ग्रस्त लोग कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। राहु से संबंधित द्रव्यों जैसे नीले वस्त्र, मूंग और नारियल का दान करें। गुरुवार का व्रत फलदायक और समृद्धि देने वाला माना जाता है।

आज हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। पीपल के 108 पत्तों पर राम नाम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करें और फिर उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें। बजरंगबली संकटों को दूर करने वाले देवता माने जाते हैं, इसलिए उनकी उपासना करते रहें। एकादशी के दिन अन्न दान अवश्य करें। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 22 अक्टूबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 09 रहेंगे। जॉब में गुरु और सूर्य का सपोर्ट मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 01 और 03 वाला व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य में राहु नस या बोन से संबंधित परेशानी दे सकता है। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 और 08 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। कामकाज में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। आज बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें तथा चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। गुरु और मंगल का सपोर्ट मिलेगा। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति देने वाला है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व की शुरुआत होगी और कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य में नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग सफेद और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। गुरु और बुध का सपोर्ट मिलेगा। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील से लाभ होगा। जॉब में नामांक 01 और 09 वाले उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। आज तिल और सात अन्न का दान करें। शुभ रंग बैंगनी और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 06 रहेंगे। व्यवसाय में भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र और मित्र ग्रह शनि लाभ देंगे। जॉब में नामांक 05 और 08 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में प्रोग्रेस रहेगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूरी होंगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। जॉब में प्रोग्रेस रहेगी। भाग्यांक 06 के स्वामी और अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों के माध्यम से जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। आज मूंग का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 06 रहेंगे। आज के भाग्यस्वामी शुक्र हैं और इस अंक के स्वामी केतु हैं। व्यवसाय में राहु और केतु कोई नया अनुबंध दे सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन की दिशा में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें। आज श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग सफेद और नीला है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। आज के भाग्यस्वामी शुक्र हैं और इस अंक के स्वामी शनि हैं। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ मिल सकता है। शनि और राहु नई बिजनेस डील दे सकते हैं। जॉब में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें। शुभ रंग आसमानी और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 03 रहेंगे। मंगल और शुक्र का सपोर्ट मिलेगा। इस अंक के स्वामी मंगल और भाग्यस्वामी शुक्र हैं। शेयर, बैंकिंग और रियल एस्टेट व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। जॉब में नामांक 05 और 06 वाले उच्चाधिकारी पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। शुक्र और राहु लीवर या बीपी से संबंधित परेशानी दे सकते हैं। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

22 अक्टूबर 2026 के विशेष उपाय

आज एकादशी होने के कारण भगवान श्री नारायण की उपासना और व्रत रखें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और राहु से संबंधित द्रव्यों नीले वस्त्र, मूंग और नारियल का दान करें। शिवलिंग पर दूध और गंगाजल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें और पीपल के 108 पत्तों पर राम नाम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करें। एकादशी के दिन अन्न दान करें। गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए धर्म और दान के कार्य करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article