देश

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

अब सोनिया गांधी भी इंस्टाग्राम पर आ गई हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर अपनी आत्मकथा 'बिलोंगिंग' की पहली झलक साझा की।

Image

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी ने दिखाई अपनी किताब की पहली झलक

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी अब इंस्टाग्राम पर आ गई है। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए सोनिया गांधी ने जो पहली रील डाली है, उसमें उनकी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक शामिल है। सोनिया गांधी इससे पहले इंस्टाग्राम पर नहीं थीं। इंस्टाग्राम पर आते ही सोनिया गांधी छा गई हैं, उनके फॉलोवर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।

सोनिया गांधी की पहली रील में क्या?

अपनी इस नई किताब के बारे में बात करते हुए सोनिया गांधी ने कैप्शन में लिखा, "हेलो एवरीवन, मैं इस पल को आप सभी के साथ साझा करते हुए बेहद आभारी महसूस कर रही हूं। 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का पहला लुक-यह प्रेम, कर्तव्य, लॉस और अपनी जगह तलाशने की एक कहानी है। मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।"

इंस्टाग्राम पर किसे फॉलो करती हैं सोनिया गांधी?

इंस्टाग्राम पर कदम रखते ही कुछ ही मिनटों में उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़कर एक हजार के पार पहुंच गई। सोशल मीडिया पर उनकी यह एंट्री काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि अपने इस नए ऑफिशियल अकाउंट से सोनिया गांधी ने केवल तीन लोगों या पेजों को फॉलो किया है- राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक पेज।

सोनिया गांधी की किताब में क्या-क्या?

'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का एक बेहद चर्चित और बहुप्रतीक्षित संस्मरण है। इस पुस्तक को प्रसिद्ध प्रकाशन हाउस हार्पर कॉलिंस (HarperCollins) द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है, जो 10 नवंबर 2026 को बाजार में आएगी। यह किताब सोनिया गांधी के जीवन के शुरुआती सफर से लेकर भारत की राजनीति के शीर्ष तक के सफर का एक दस्तावेज जैसा है। इसमें सोनिया गांधी का बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात शादी और फिर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद राजनीति में एंट्री की कहानियां लिखी गई हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब  'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज