मकर राशि राशिफल 2023: शनि साढ़े साती का आखिरी चरण होगा शुरू, कुछ ऐसा बीतेगा नया साल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 1, 2023, 04:04 PM IST

Makar Rashi Rashifal 2023: मकर राशि वालों पर नए साल में शनि साढ़ेसाती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा। ये चरण बाकी दो चरणों के हिसाब से कम कष्टदायी होता है। जानिए कैसा बीतेगा पूरा साल।

Capricorn Yearly Horoscope 2023, Makar Rashifal 2023 In Hindi (मकर वार्षिक राशिफल 2023): मकर राशि का स्वामी शनि होता है। कुम्भ का भी स्वामी शनि होता है। शनि ज्ञान का कारक ग्रह है। विधि में विद्वता प्रदान करता है। इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान होते हैं। शनि विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। वृष,तुला तथा मिथुन राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स ,लॉ और टीचिंग की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है नीलम।

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023)

स्वास्थ्य- 2023 स्वास्थ्य की दृष्टि से मिश्रित वर्ष रहेगा। मई के बाद यह वर्ष आपको स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा। आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। लीवर तथा मधुमेह संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। फरवरी तक का समय बहुत बेहतर नहीं है।

End of Feed