अध्यात्म

आखिर कैसे पड़ा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का नाम? दिलचस्प है कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 02:22 PM IST

पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महापर्व पर भोलेनाथ के भक्त शिवजी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्ति में लीन रहते हैं।

Image

आखिर कैसे पड़ा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का नाम?

Sidharth Pandya

वैसे तो भारतवर्ष में 12 ज्योतिर्लिंग है हर किसी का अपना महत्व है लेकिन गुजरात के सौराष्ट्र में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (Somnath Jyotirlinga) का महत्व अनूठा है। पुराणों और अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथों की माने तो ज्योतिर्लिंग को भगवान शिव की शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिर्लिंग एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है प्रकाश का प्रतीक। ज्योतिर्लिंग दो शब्दों से बना है प्रथम ज्योति और दूसरा लिंग। लिंग शब्द का अर्थ है आकार। यह आकार इसलिए है क्योंकि जो अव्यक्त है वह प्रकट होने लगता है।

दूसरे शब्दों में, यह कहा जा सकता है कि जब ब्रह्मांड की उत्पत्ति शुरू हुई, तो इसने जो पहला आकार लिया वह एक दीर्घवृत्त था। एक पूर्ण दीर्घवृत्त को लिंग कहा जाता है। पुराणों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन 12 स्थानों पर जो शिवलिंग हैं, उनके ऊपर स्वयं भगवान शिव ज्योति रूप में विराजमान हैं। यही कारण है कि इन्हें ज्योतिर्लिंग कहा जाता है।

कैसे पड़ा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का नाम?

गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग इस पृथ्वी का सबसे पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार जब प्रजापति दक्ष ने चंद्र को क्षय रोग का श्राप दिया ,तब इस स्थान पर भगवान शिव की पूजा और तपस्या करने से चंद्र को श्राप से मुक्ति मिली थी। ऐसा माना जाता है की चंद्र देव ने स्वयं इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी। चंद्र को सोम भी कहा जाता है जिस वजह है कि इसे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का नाम मिला।

पुराण और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन 12 स्थानों पर जो शिवलिंग है भगवान शिव स्वयं ज्योति के रूप में इन पर विराजमान है यही कारण है कि इन्हें ज्योतिर्लिंग कहा जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article