अध्यात्म

Chanakya Niti: लोगों को अपनी ये तीन बातें हमेशा रखनी चाहिए गुप्‍त, नहीं तो सब करने लगेंगे ब्‍लैकमेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 03:40 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने अपने नीतिशास्‍त्र में जीवन में सफलता प्राप्‍त करना से लेकर मुश्किल वक्‍त का सामना करने तक के कई उपाय बताए हैं। साथ ही आचार्य ने तीन ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिसका जिक्र कभी किसी के सामने नहीं करनी चाहिए। चाहे सामने वाला आपका परममित्र ही क्‍यों न हो। लोग इन जानकारी से आपका फायदा उठा सकते हैं।

Image

चाणक्‍य के खास मंत्र

KEY HIGHLIGHTS
  • अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी कभी किसी को न दें
  • धोखाधड़ी का शिकार होने की बात जितना गुप्‍त रहे उतना बेहतर
  • दांपत्य जीवन से जुड़ी बातों का जिक्र कर बन जाएंगे उपहास के पात्र


Chanakya Niti in Hindi: जीवन में सफलता प्राप्‍त करना हो या फिर मुश्किल वक्‍त का सामना करना, हर तरह के परिस्थितियों में आचार्य चाणक्‍य की नीतियां बहुत काम आती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी इन खास नीतियों के बल पर ही छोटे से बच्‍चे चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्‍य ने मनुष्य कल्याण का जिक्र करते हुए कहते हैं कि, मनुष्‍य जीवन आसान नहीं होता है, यह मुश्किलों से भरा होता है। अगर व्‍यक्ति कुछ बातों का ध्‍यान रखें तो इस जीवन को कुछ हद तक आसान बनाया जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्‍त्र में तीन ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिसे जितना गुप्‍त रखा जाए उतना ही बेहतर है। अगर इन रहस्‍य का दूसरों को पता चल जाए तो वह आपका जीवन बर्बाद कर सकता है।

आर्थिक स्थिति का जिक्र

चाणक्‍य नीति के अनुसार, लोगों को कभी भी अपनी आर्थिक स्थित के बारे में दूसरों के सामने जिक्र नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि धन के मामले में किसी पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता है, चाहे वह परम मित्र ही क्‍यों न हो। चाणक्‍य कहते हैं कि लोगों को अपने पास मौजूद धन, आर्थिक नुकसान और कर्ज से जुड़ी जानकारी दूसरों को देने से बचना चाहिए। क्‍योंकि ये ऐसी जानकारियां हैं, जिसका आसानी से फायदा उठाया जा सकता है। अगर आपके पास धन है तो लोगों के मन में लालच आ सकता है, वहीं आर्थिक परेशानी में घिरे रहने की जानकारी मिलने पर लोग आपसे दूर हो सकते हैं।

धोखा मिलने की बात न बताएं

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, अगर आप धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं और किसी ने आपको मूर्ख बनाया है तो इसका जिक्र भी सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित रखें। अगर आप बाहरी लोगों के सामने इसका जिक्र करेंगे तो हो सकता है कि वह आपकी काबीलियत पर सवाल उठाते हुए आपको मंदबुद्धि समझ ले। यह भी संभव है कि लोग आपको मूर्ख समझ आपका फायदा उठाने की कोशिश करें।

दांपत्य जीवन से जुड़ी बातें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, लोगों को अपने दांपत्‍य जीवन के मर्यादा और पति-पत्नी के बीच के आपसी बातचीत का हमेशा ध्‍यान रखनी चाहिए। ऐसी बातों का जिक्र कभी किसी के सामने नहीं करनी चाहिए,फिर चाहे वह आपका सबसे करीबी मित्र ही क्यों न हो। पति-पत्नी के बीच होने वाली चर्चा जब भी बाहरी लोगों तक पहुंचती है, तभी इस रिश्‍ते में दरार पड़ जाती है। साथ ही इससे आपका वैवाहिक जीवन दूसरों के बीच न केवल उपहास का विषय बन सकता है, बल्कि समाज में आपकी छवि भी खराब हो सकती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article