Vastu For Home: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया गया है। वास्तु में बताए गए उपायों को अपना कर किया गया कार्य फलदायी और शुभ होता है। घर निर्माण से लेकर जुड़े हर कार्य को वास्तु के लिहाज से करने पर जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कार्यों में सफलता मिलता है। वहीं अगर वास्तु नियमों के विपरित जाकर कोई कार्य किया जाए तो इससे घर में नकारात्मक और है और इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर से जुड़े कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिसे अगर किया जाए तो राजा भी रंक बन सकता है। इन कार्यों से आर्थिक स्थिति काफी खराब हो सकती है और संपन्न लोग भी कंगाल हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे भेलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए।
बड़ी प्रतिमा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी 6 इंच से बड़ी भगवान की प्रतिमा नहीं स्थापित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़ी प्रतिमा की स्थापना प्राण- प्रतिष्ठा के बाद की जाती है। इन प्रतिमाओं का नियमित विधि-विधान से पूजा करनी होती है। पूजा का संपूर्ण ज्ञान न होने पर दोषपूर्वक पूजा हो सकती है। ऐसी पूजा से भगवान खुश होने की जगह नाराज हो सकते हैं।
कंटीले पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी कंटीले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इसके अलावा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि खुद से कंटीले पौधे घर में न उगने पाएं। इसे पौधे अपने साथ परेशानियां लेकर आते हैं। हालांकि गुलाब का पौधा एक अपवाद है। इसे घर में उगाया जा सकता है, लेकिन कैक्टस या बबूल को घर में नहीं गाना चाहिए।
शालिग्राम
वास्तु शास्त्र के अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी घर में कभी भी शालिग्राम को नहीं रखना चाहिए। शालिग्राम को ग्रंथों में भगवान विष्णु का प्रतिरूप माना गया है। शालिग्राम को रखने पर इनकी पूजा के लिए कठिन नियमों का सख्ती से पालन करना होता है। अगर इन नियमों का सही से पालन न हो तो जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। इससे जीवन और भाग्य में काफी अड़चने आने लगती हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
