Chaitra Navratri 2023 Dates in India Calendar (चैत्र नवरात्रि 2023 में कब है) : हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। फाल्गुन मास के समाप्त होने पर चैत्र मास का आगमन होता है और नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग में इस दिन से हिंदू नववर्ष का आगमन माना जाता है। वैसे तो पूरे वर्ष में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है जिसमे दो गुप्त नवरात्रि और प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है। चैत्र मास की नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है।
देवी मां के भक्त पूरे नौ दिन तक यह त्योहार बड़े धूमधाम से मनाते हैं। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि आरंभ होती है और नवमी के दिन इसका समापन होता है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2023 में कब है, चैत्र नवरात्रि 2023 की अष्टमी तारीख और चैत्र नवरात्रि 2023 का घटस्थापना मुहूर्त क्या है।
Chaitra Navratri 2023 start and end dates
चैत्र नवरात्रि , चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है। इस वर्ष 22 मार्च 2023 को नवरात्रि शुरू हो रही हैं और इसका समापन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को होगा जोकि 30 मार्च 2023 को है।
- Chaitra Navratri 2023 start date : 22 मार्च 2023, दिन बुधवार, प्रतिपदा तिथि
- Chaitra Navratri 2023 end date : 30 मार्च 2023, दिन गुरुवार, नवमी तिथि
Chaitra Navratri 2023 Dates in India Calendar
| चैत्र नवरात्रि 2023 कैलेंडर | मां का पूजा स्वरूप | डेट | दिन |
| चैत्र नवरात्रि 2023 पहला दिन | मां शैलपुत्री | 22 मार्च | बुधवार |
| चैत्र नवरात्रि 2023 दूसरा दिन | मां ब्रह्मचारिणी | 23 मार्च | गुरुवार |
| चैत्र नवरात्रि 2023 तीसरा दिन | मां चंद्रघंटा | 24 मार्च | शुक्रवार |
| चैत्र नवरात्रि 2023 चौथा दिन | मां कुष्मांडा | 25 मार्च | शनिवार |
| चैत्र नवरात्रि 2023 पांचवां दिन | मां स्कंदमाता | 26 मार्च | रविवार |
| चैत्र नवरात्रि 2023 छठा दिन | मां कात्यानी | 27 मार्च | सोमवार |
| चैत्र नवरात्रि 2023 सातवां दिन | मां कालरात्री | 28 मार्च | मंगलवार |
| चैत्र नवरात्रि 2023 आठवां दिन | मां महागौरी | 29 मार्च | बुधवार |
| चैत्र नवरात्रि 2023 नौवां दिन | मां सिद्धिदात्री | 30 मार्च | गुरुवार |
Chaitra Navratri 2023 Ghatasthapana Muhurat
उदयतिथि के अनुसार 22 मार्च 2023 को प्रतिपदा तिथि है तो इसी दिन से चैत्र नवरात्रि आरंभ होगी।
चैत्र नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त : 22 मार्च 2023 प्रातः 6:29 मिनट से शुरू होकर 7:40 मिनट तक रहेगा।
Navratri Ghatasthapana Vidhi in Hindi
घटस्थापना के लिए नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। और फिर मंदिर की साफ-सफाई कर गंगा जल से शुद्ध करके मंदिर को फूलों व दीयों से सजाएं। पूजा में सबसे पहले भगवान गणेश की आराधना करें। फिर मंदिर के पास लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उसके मध्य में अक्षत की ढेरी बनाएं। इस ढेरी पर जल से भरा कलश स्थापित करें। कलश पर स्वास्तिक बनाएं और फिर उसमें सिक्का, हल्दी की गांठ, सुपारी, दूर्वा, चावल और आम के पत्ते डालें। इस पर चुनरी में लिपटा एक नारियल रखें और देवी मां का आवाह्न करें।
