अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2023 में कब मनाई जाएगी, नोट करें गणेशोत्सव की डेट- कब होंगे गणेश स्थापना और विसर्जन

Ganesh Chaturthi 2023 Date and Time: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। शिव और गौरा के लाडले भगवान गणेश को प्रथम पूज्य भी माना गया है। गणेश चतुर्थी के भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करने से साधक को शुभ फल प्राप्त होते हैं। यहां देखें गणेश चतुर्थी 2023 कब है और गणेशोत्सव 2023 की डेट।

Image

ganesh chaturthi 2023

Ganesh Chaturthi 2023 Date and Time: हिंदू धर्म में गणेश उत्सव का खास महत्व है। गणेश उत्सव केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर लोग भगवान गणेश को नौ दिनों तक पूजा करने के लिए अपने घर लाते हैं और अनंत चतुर्थी के दिन गणपति विसर्जन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणपति भक्तों के बीच रहते हैं, उनकी चिंताओं को सुनते हैं और सभी बाधाओं को दूर करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान घर में गणपति बैठाने से साधक के सारे काम पूरे होते हैं। यहां देखें गणेशोत्सव 2023 कब है और गणेश चतुर्थी 2023 की डेट।

Ganesh Chaturthi 2023 Date in Hindi

गणेश चतुर्थी 2023 कब है : हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। ये उत्सव पूरे 10 दिन तक चलता है। इस उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। गणेश चतुर्थी के दिन श्रद्धालु गणपति को अपने घर लाते हैं। इस वर्ष गणेश उत्सव 19 सितंबर, 2023 को गणेश चतुर्थी से शुरू होगा। वहीं इसका समापन 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्थी पर होगा। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन करके भक्त अगली बार बप्पा को फिर से आने का निमंत्रण देते हैं। पूरे 10 दिन बप्पा के भक्त पूरी तरह से गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे रहते हैं।

गणेश स्थापना 2023 का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष भाद्रपद की शुक्ल पक्ष चतुर्थी का आरंभ 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12:39 बजे से हो रही है और 19 सितंबर, 2023 को दोपहर 1:43 बजे समाप्त होगाी। ऐसे में उदयतिथि के अनुसार भगवान गणेश की स्थापना का सबसे उपयुक्त समय 19 सितंबर को सुबह 11:07 से दोपहर 01:34 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त में मूर्ती स्थापित करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। यदि आप भी इस बार अपने घर में बप्पा को लाना चाहते हैं तो इस शुभ मुहूर्त पर ही उन्हें स्थापित करें।

Ganesh Chaturthi 2023 Date and Time

भाद्रपद की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि का आरंभ : 18 सितंबर, दोपहर 12:39 बजे से
भाद्रपद की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि का समापन : 19 सितंबर दोपहर 1:43 बजे पर
गणेश जी की स्थापना का शुभ मुहूर्त : 19 सितंबर को सुबह 11:07 से दोपहर 01:34 बजे तक

गणेश चतुर्थी बप्पा की मूर्ति को कैसे करें स्थापित

अगर इस बार आप घर पर गणेश उत्सव पर भगवान गणपति की स्थापना करना चाहते हैं तो सबसे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गणेश चतुर्थी पर गणपति निर्माण से पहले पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर पूजा चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं और उचित समय पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके चौकी पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। स्थापना के बाद भगवान गणेश पर दूर्वा से गंगाजल छिड़कें और उन्हें हल्दी, चावल, चंदन, गुलाब, मौली, दूर्वा, जनेऊ, मिठाई, मोदक, फल, माला और फूल चढ़ाएं। भगवान गणेश के अलावा शिवजी और मां पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article