Adhik Maas Shivratri 2023 Date And Time: शिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। जिसका हर शिव भक्त को बेसब्री से इंतजार रहता है। साल की दो शिवरात्रि सबसे ज्यादा खास मानी जाती है एक फाल्गुन में आने वाली महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2023) दूसरी श्रावण मास की शिवरात्रि (Shravan Shivratri 2023)। महा शिवरात्रि फरवरी या मार्च महीने में आती है वहीं सावन शिवरात्रि जुलाई या फिर अगस्त में पड़ती है। खास बात ये है कि इस साल दो श्रावण शिवरात्रि (Sawan Shivratri Kab Hai) पड़ी हैं जिनमें से एक शिवरात्रि जुलाई में मनाई जा चुकी है और अब दूसरी शिवरात्रि अगस्त (August Shivratri 2023) में मनाई जाएगी। अगस्त की श्रावण शिवरात्रि अधिकमास शिवरात्रि (August Mein Shivratri kab Hai) नाम से भी जानी जाएगी। जानिए अगस्त शिवरात्रि कब है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि।
अधिकमास शिवरात्रि कब है 2023 (Adhik Maas Shivratri 2023 Kab Hai)
अधिकमास की शिवरात्रि 14 अगस्त, सोमवार के दिन पड़ेगी। खास बात ये है कि इस दिन सावन सोमवार व्रत का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में ये शिवरात्रि बेहद खास रहेगी। शिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 14 अगस्त की सुबह 10 बजकर 25 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 15 अगस्त की दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर होगी।
अधिकमास शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2023 (Adhik Maas Shivratri Puja Muhurat 2023)
14 अगस्त को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग रहेगा। ऐसे में इस दिन शिव जी की पूजा बेहद फलदायी साबित होगी। पंचांग अनुसार ये शुभ मुहूर्त 14 अगस्त की सुबह 11:07 बजे से 15 अगस्त की सुबह 05:54 तक रहेगा। वहीं ज्योतिष अनुसार शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ समय 14 अगस्त की रात 12:14 से 12:57 तक रहेगा।
सावन शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें उपाय भगवान शिव की बरसने लगेगी कृपा (Sawan Shivratri 2023 Zodiac Wise Upay)
मेष राशि: इस राशि के लोग सावन शिवरात्रि पर महादेव पर बेलपत्र, लाल चंदन और लाल फूल अर्पित करें।
वृषभ राशि: इस राशि के जातक शिवरात्रि के खास दिन पर शिव का अभिषेक गाय के दूध, सफेद फूल, दही, गंगाजल से करें।
मिथुन राशि: इस राशि के लोग शिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर भांग, धतूरा और दूब चढ़ाएं।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक भगवान शिव पर शिवरात्रि के दिन सफेद फूल, चंदन, गाय का दूध चढ़ाएं।
सिंह राशि: इस राशि के जातक शिवरात्रि पर शिव का अभिषेक पानी में गुड़ मिलाकर करें।
कन्या राशि: इस राशि के लोग भगवान शंकर को का अभिषेक गंगाजल से करें। साथ ही शिवलिंग पर भांग, बेलपत्र, धतूरा चढ़ाएं।
तुला राशि: इस राशि के जातक महादेव को सफेद चंदन, गंगाजल, दही, श्रीखंड चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग भगवान भोलेनाथ को लाल फूल और बेलपत्र अर्पित करें।
धनु राशि: इस राशि के जातक शिवरात्रि पर भगवान शंकर को पीले फूल, बेलपत्र, पीला चंदन और मिश्री अर्पित करें।
मकर राशि: इस राशि के जातक शिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव को नीलकमल, बेलपत्र, शमी के पत्ते चढ़ाएं।
कुम्भ राशि: इस राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को नीले फूल, गन्ने का रस और शमी के फूल चढ़ाएं।
मीन राशि: सावन शिवरात्रि पर मीन राशि के लोग भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें।
