जॉब्स

Railway Recruitment 2024: आ गई रेलवे में स्टेशन मास्टर समेत कई पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई, जानें कितनी होगी सैलरी

Railway Station Master Recruitment 2024: ग्रेजुएशन के बाद रेलवे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रेजुएट लेवल पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे स्टेशन मास्टर समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

Image

रेलवे स्टेशन मास्टर की वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

Railway Station Master Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड NTPC की तरफ से ग्रेजुएट लेवल पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 8113 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें स्टेशन मास्टर समेत कई पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RRB NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट- rrbguwahati.gov.in पर जाना होगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इसके लिए आवेदन फीस जमा करने के बाद पूरी होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

RRB NTPC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • रेलवे की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- rrbguwahati.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Railway Non Technical Popular Categories NTPC Graduate Level Post Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RRB NTPC Graduates Level Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

RRB NTPC Recruitment एप्लीकेशन फीस

रेलवे में ग्रेजुएट लेवल की इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए 250 फीस है। महिला और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स भी 250 रुपये में आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

पोस्ट का नामपदों की संख्या
Chief Commercial Cum Ticket Supervisor1736
Station Master994
Good Train Manage3144
Junior Account Assistant Cum Typist-1507
Senior Clerk Cum Typist732

RRB NTPC Graduate Level Eligibility and Salary: जानें योग्यता और सैलरी

रेलवे भर्ती बोर्ड NTPC की तरफ से निकली इस वैकेंसी में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 36 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएंगी।

बात करें सैलरी की तो ग्रेजुएट लेवल में स्टेशन मास्टर के पद पर सेलेक्ट होने वालों को लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 35,400 रुपये होगी। वहीं, सीनियर क्लर्क और गुड्स ट्रेन मैनेजर जैसे पदों पर लेवल 5 के तहत सैलरी 29,200 रुपये होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article