Bihar Ambedkar School Teacher Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यहां एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित डॉ आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षकों की प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) कल्याण विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को नियुक्ति की अधियाचना भेज दी है। यह जानकारी अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने विभागीय बैठक के बाद दी है।
इसके अलावा यहां अन्य आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति भी की जाएगी। इसमें सफाई कर्मी, नाई, माली और अन्य सहायक पदों के 365 कर्मियों की बहाली होगी। बता दें सरकार का उद्देस्य आवासीय विद्यालयों में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है।
Bihar Ambedkar School Recruitment 2026: आंबेडकर विद्यालय में शिक्षक के लिए क्वालिफिकेशन
बिहार के आंबेडकर विद्यालयों में शिक्षकों भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो प्राथमिक शिक्षक यानी कक्षा 1 से 5वीं तक आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही प्रारंभित शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा D.ElEd या B.Ed की डिग्री अनिवार्य है। वहीं माध्यमिक शिक्षक यानी कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षक के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduation) और B.Ed की डिग्री होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Bihar Ambedkar School Recruitment: चार नये आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य
इसके अलावा राज्य सरकार चार प्रखंडों में 720-720 छात्रों की क्षमता वाले नए डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों का निर्माण करवा रही है। इसमें पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज, वैशाली के पातेपुर, मुजफ्फरपुर के मीनापुर और खगड़िया में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
