जॉब्स

Himachal Patwari Recruitment 2025: हिमाचल में नौकरी का शानदार मौका, पटवारी के 530 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Himachal Pradesh Patwari Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पटवारी के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2026 है।

Himachal Pradesh Patwari Recruitment 2025

Himachal Pradesh Patwari Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश में पटवारी के पदों पर निकली वैकेंसी

Himachal Pradesh Patwari Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Himachal Pradesh Ptwari Recruitment 2025) खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पटवारी के पदों पर भर्ती (Himachal Pradesh Ptwari Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पटवारी के कुल 530 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 11 दिसंबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2025 है। यहां आप एचपीआरसीए पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Himachal Pradesh Ptwari Recruitment 2025: यहां देखें क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। सीथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल होना अनिवार्य है। यहां आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।

Himachal Pradesh Ptwari Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HPRCA Himachal Pradesh Patwari Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉरम पूरा भरें।
  • यहां आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Himachal Pradesh Ptwari Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जिसमें एग्जामिनेशन फीस 100 रुपये और प्रोसेसिंग फीस 700 रुपये है।

Himachal Patwari Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

एचपीआरसीए पटवारी के लिए पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट/ रिटन स्क्रीनिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा।

Himachal Pradesh Ptwari Exam Pattern: यहां देखें एग्जाम पैटर्न

यहां एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। यहां 120 मार्क्स के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें जनरल नॉलेज, हिमाचल जनरल नॉलेज, हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, लॉजिकल रीजनिंग और कंप्यूटर से सवाल पूछे जाएंगे।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article