ESIC Recruitment 2026: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी का मौका, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 225 पदों पर निकली वैकेंसी
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 26, 2026, 08:01 PM IST
ESIC Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने आईएमओ ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 225 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
ESIC Recruitment 2026: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी का मौका
ESIC Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: एमबीबीएस कर सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ESIC Recruitment 2026) खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने आईएमओ ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती (ESIC IMO Grade 2 Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 225 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट किया जाएगा। यहां अभ्यर्थियों का सेलेक्शन यूपीएससी सीएमएसई 2024 की मेरिट के बेस्ड पर किया जाएगा।
यहां आवेदन के लिए 20 जनवरी को लिंक एक्टिव किया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2026 है। यहां आप ईएसआईसी आईएमओ ग्रेड 2 के इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्सन प्रोसेस जान सकते हैं।
ESIC Recruitment 2026: क्वालिफिकेशन
ईएसआईसी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही रीटेटिंग इंटर्नशिप पूरा किया होना जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने इंटर्नशिप नहीं किया है उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ESIC IMO Grade 2 Age Limit: आयु सीमा
ESIC आईएमओ ग्रेड 2 के पदों पर आवेदन करने के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 35 साल और अधिकतम आयु में उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।
ESIC IMO Grade 2 Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
आईएमओ ग्रेड 2 के पदों पर अभ्यर्थी ऑफलाइन अपना आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना फॉर्म संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ Joint Director ESI Corporation Panchdepp Bhawan, CIG Marg, New Delhi 110002 पर भेजें। यहां आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
ESIC IMO Grade 2 Recruitment: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- एमबीबीएस की डिग्री
- एमबीबीएस का प्रमाण पत्र
- यूपीएससी सीएमएसई 2024 की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
ईएसआईसी ग्रेड 2 के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।