बॉलीवुड

Govinda-Sunita Ahuja ने किया एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो? तलाक की खबरों के बीच फिर मची हलचल

Govinda-Sunita Ahuja Unfollow Each Other: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब खबर है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है।

Image

Govinda-Sunita Ahuja ने किया एक-दूजे को अनफॉलो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Govinda-Sunita Ahuja Unfollow Each Other: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रिश्तों में बढ़ती दरार के कारण सुर्खियों में हैं। सुनीता आहूजा ने राखी सावंत संग बातचीत के दौरान बताया था कि गोविंदा, कोमल रानी स्वर्णकार के साथ शादी करने वाले थे। इसी वजह से उन्होंने तलाक का केस वापस लिया। वहीं दूसरी ओर गोविंदा के मैनेजर का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला था। आरोपों के बीच गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार एक बार फिर से साथ में नजर आए। वहीं अब ये मामला फिर से तूल पकड़ता नजर आ रहा है। दरअसल, तलाक की खबरों के बीच ही सामने आया कि गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sunita Ahuja के दूसरी शादी वाले बयान के बाद साथ दिखे Govinda-Komal, वीडियो हुआ वायरल

    गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) को लेकर देखते ही देखते ये खबर आने लगी कि वे एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं। हालांकि असल बात यह है कि सुनीता आहूजा और गोविंदा अभी भी एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। न ही गोविंदा ने अपनी पत्नी को अनफॉलो किया है और न ही सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ ऐसा कोई कदम उठाया है। सुनीता आहूजा गोविंदा के साथ-साथ उनके फैनपेज को भी फॉलो करती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sunita Ahuja संग अनबन के बीच अस्पताल पहुंचे Govinda, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ जारी किया लीगल नोटिस

      Govinda-Sunita Ahuja के बीच बढ़ी दरार

      Govinda-Sunita Ahuja के बीच बढ़ी दरार

      बता दें कि गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा ने 1987 में गुपचुप शादी रचाई थी। गोविंदा ने अपने करियर की खातिर सालों तक सुनीता आहूजा संग शादी को गुप्त भी रखा। गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में पहले भी खटपट की खबरें आ चुकी हैं। यहां तक कि 'लॉकअप: सच या सजा' में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स से पर्दा भी उठाया था, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया था। नीलम कोठारी से लेकर रानी मुखर्जी तक से गोविंदा का नाम जुड़ चुका है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article