BSNL Senior Executive Trainee Exam 2026 Date: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जो उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बड़ी खबर है। बीएसएनएल की आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 120 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
किस पद के लिए कितने पद निर्धारित
- 95 पद सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम स्ट्रीम) के लिए
- 25 पद सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस स्ट्रीम) के लिए
एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट?
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद BSNL Senior Executive Trainee Admit Card 2026 लिंक खोलें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
कैसा होगा परीक्षा पैटर्न, देखें एक नजर
परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
- परीक्षा की अवधि: 3 घंटे
- प्रश्न: एप्टीट्यूड टेस्ट और संबंधित विषय से पूछे जाएंगे
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ध्यान रहे, इस भर्ती में प्रोबेशन पीरियड दो साल के लिए होगा। चयन होने पर 24,900-50,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है। ज्यादा जानकारी के लिए आप bsnl.co.in पर भी जा सकते हैं।
