जॉब्स

NCL Trainee Apprentice Recruitment 2026: नॉर्दर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 1600 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

NCL Trainee Apprentice Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने अप्रेंटिस ट्रेनी के 1607 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीक 15 जून 2026 है।

Image

NCL Trainee Apprentice Recruitment 2026: एनसीएल ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

NCL Trainee Apprentice Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने अप्रेंटिस ट्रेनी के 1607 पदों पर भर्ती (NCL Trainee Apprentice Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1607 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 16 जून को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 जून 2026 है। वहीं मेरिट लिस्ट 20 जून को जारी की जाएगी। यहां आप एनसीएल के ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

NCL Trainee Apprentice Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • ट्रेड अप्रेंटिस - 906 पद
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस - 305 पद
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 241 पद
  • पैरामेडिकल अप्रेंटिस - 155 पद

NCL Trainee Apprentice Qualification, Age Limit: एनसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री, डिप्लोमा या फिर संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 साल होना अनिवार्य है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

NCL Trainee Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले NCL की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर NCL Trainee Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

NCL Trainee Apprentice Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

एनसीएल के ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन शुल्क व सेलेक्शन प्रोसेस से संबंधित जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article