Supreme Court Bharti 2022: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसलेटर पदों पर निकली नौकरी, जानिए कैसे करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 12:44 PM IST

SC Sarkari Job 2022: सुप्रीम कोर्ट के अंदर कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है और ट्रांसलेटर के पद पर कार्यरत चयनित उम्मीदवार को भर्ती के लिए अंग्रेजी के साथ स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

Supreme Court Bharti 2022: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसलेटर पदों पर निकली नौकरी, जानिए कैसे करें आवेदन

SC translator Sarkari Bharti 2022: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत पूर्व कैडर 'कोर्ट असिस्टेंट (जूनियर ट्रांसलेटर)' के 25 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से अंग्रेजी से बंगाली ट्रांसलेटर के 2 पद, अंग्रेजी से तमिल के 2 पद, अंग्रेजी से कन्नड़ के 2 पद, अंग्रेजी से मलयालम के 2 पद, अंग्रेजी से तेलुगु के लिए 2 पद निकाले गए हैं।

इसके अलावा अंग्रेजी से गुजराती के 2 पद, अंग्रेजी से उर्दू के 2 पद, अंग्रेजी से मराठी के 2 पद, अंग्रेजी से मणिपुरी के 2 पद, अंग्रेजी से उड़िया के 2 पद, अंग्रेजी से पंजाबी के 2 पद और अंग्रेजी से नेपाली के 1 पद पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

Supreme Court Bharti 2022: जरूरी डेट्स
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 14 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत- 18 अप्रैल

Supreme Court Recruitment 2022: कितनी मिलेगी सैलरी
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार कंप्यूटर संचालन में प्रवीण और अंग्रेजी में वर्ड प्रोसेसिंग और संबंधित स्थानीय भाषाओं का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है।

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2021 को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। इन पदों को लेकर चयन किए गए उम्मीदवार हर महीने 44,900 रुपये वेतन दिया जाएगा।

Supreme Court Bharti 2022: जरूरी शैक्षिक योग्यता
सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसलेटर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषा में ग्रेजुएशन डिग्री होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अंग्रेजी से संबंधित स्थानीय भाषा को लेकर अनुवाद के काम के लिए दो साल का अनुभव भी मांगा गया है। उम्मीदवार स्थानीय भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद भी करना आना चाहिए।

End of Article