शहर

Kanpur Fire Incident: आसमान में छाया धुएं का गुबार, कानपुर की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से हड़कंप

Kanpur Fire Incident: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित कल्याणपुर इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के मैक्स शोरूम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बेसमेंट में फंसे 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Image

कानपुर में बड़ा हादसा टला

Photo : PTI

Kanpur Fire Incident: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। यह आग इमारत में बने प्रसिद्ध 'मैक्स शोरूम' (Kalyanpur Max Showroom) के हिस्से में लगी, जिससे देखते ही देखते चारों तरफ काले धुएं का गुबार फैल गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस (Kanpur Police) और फायर ब्रिगेड को दी गई। मामला गंभीर होते ही दमकल विभाग की 5 से 7 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने बेहद मुस्तैदी से काम करते हुए बहुमंजिला इमारत में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने इमारत से 9 लोगों (9 People Rescued) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

मामले की जानकारी देते हुए कानपुर फायर डिपार्टमेंट के चीफ फायर ऑफिसर (CFO) दीपक शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बेसमेंट में हुआ शॉर्ट सर्किट लग रही है। आग बेसमेंट से फैलनी शुरू हुई थी, लेकिन समय रहते दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।

सभी 9 रेस्क्यू किए गए लोग पूरी तरह से सुरक्षित

उन्होंने राहत की सांस लेते हुए पुष्टि की कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस पूरे अग्निकांड में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है और सभी 9 रेस्क्यू किए गए लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article