हरारे: ऑस्ट्रेलिया ने जिंबाब्वे को तीन मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 84 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। हरारे में खेले गए मुकाबले में मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की 84 गेंद में 112 रन की शतकीय, कूपर कोनोली की 78(69) और मिचेल मार्श की 53(63) रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 356 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 357 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम 48.3 ओवर में 272 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 84 रन के अंतर से जीत दर्ज करके मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। ट्रेविस हेड को शानदार शतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई
टीम को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। 19वें ओवर में मार्श को मसाकादजा ने बोल्ड करके पहली सफलता जिंबाब्वे को दिलाई। मार्श 53(63) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आतिशी बल्लेबाजी कर रहे ट्रेविस हेड का साथ देने कूपर कोनोली आए। उन्होंने हेड का शानदार तरीके से साथ दिया। हेड ने अपना शतक 75 गेंद में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से पूरा किया।
हेड ने खेली 112 रन की पारी
कोनोली और हेड ऑस्ट्रेलिया को तेजी से 200 रन के करीब ले गए। 28वें ओवर में हेड 112 रन बनाकर मधेवेरे की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके आउट होने के बाद जोस इंग्लिस और कोनोली ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। इंग्लिस 21(20) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद एलेक्स कैरी का साथ कोनोली को मिला। कोनोली ने 51 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों स्कोर को 286 रन तक ले गए। 44वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैरी इवांस का शिकार बने। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 286 रन हो गया। इसके बाद कोनोली भी 78(69) रन बनाकर इवांस की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। तब तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 297 रन बना लिए थे।
रेनेशा और पीके ने पहुंचाया 350 रन के पार
मैट रेनेशा और ओलिवर पीके ने ऑस्ट्रेलिया को 350 रन के पार पहुंचा दिया। पीके ने आतिशी बल्लेबाजी की। इवांस ने रेनेशा को कैच करा दिया। उन्होंने 15(11) रन बनाए। 321 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए थे। पीरे 41(18) और नाथन ऐलिस 6(5) रन बनाकर नाबाद रहे। जिंबाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 3, वेलिंगटन मसाकादजा ने 2 और वीसले मधेवीरे ने 1-1 विकेट लिए।
जिंबाब्वे की टीम बना सकी 272 रन
जीत के लिए 357 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे के बल्लेबाजों ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। 12वें ओवर में ब्रायन बेनेट 23(24) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैट रेनेशा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। दूसरे छोर पर डटे बेन कुरेन थोड़ी देर में रेनेशा का शिकार बने। उनकी गिल्लियां भी रेनेशा ने बिखेर दीं। वो 30(46) रन बना सके। इसके बाद जिंबाब्वे के बल्लेबाजों के थोड़ी-थोड़ी देर में पिच पर पैर जमाने के बाद पवेलियन वापस लौटते गए। पूरी टीम 48.3 ओवर में 272 रन बना सकी। कप्तान सिकंदर रजा ने जिंबाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 45(49) रन बनाए। ब्रेंडन टेलर ने 39(40) रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट जोश हेजलवुड, कूपर कोनोली, एडम जंपा और मैट रेनेशा ने लिए। एक-एक सफलता नाथन ऐलिस और ओलिवर पीके की झोली में गए। ऑस्ट्रेलिया ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
