CRPF Bharti 2022: सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट के पदों पर भर्ती, सीधे वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 09:43 AM IST

CRPF Sarkari Bharti 2022: केंद्रीय रिजर्व पुलिस सुरक्षा बल के अंदर डिप्टी कमांडेंट के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती का विस्तृत विवरण आप यहां देख सकते हैं।

CRPF Bharti 2022: सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट के पदों पर भर्ती, सीधे वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन

CRPF Bharti 2022: सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से डिप्टी कमांडेंट (डीसी) पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होने वाला है। वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित होते समय उम्मीदवार को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स यानी दस्तावेजों की मूल यानी ओरिजनल और फोटोकॉपी साथ लानी जरूरी है। इसके अलावा सादे कागज में जिस पद के लिए आवेदन करना है वह और तीन पासपोर्ट आकार की हाल की तस्वीरें लानी होगी।

CRPF डीसी पदों की भर्ती के लिए जरूरी योग्यता: सीआरपीएफ कमांडेंट (इंजीनियर) पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में एम.टेक / एमई डिग्री के साथ भवनों की योजना, निर्माण और रखरखाव जैसी चीजों में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।

CRPF कहां और कब होगा इंटरव्यू:
डीआईजीपी, जीसी, सीआरपीएफ, हैदराबाद, तेलंगाना : 01 जून से 02 जून
डीआईजीपी, जीसी, सीआरपीएफ, गुवाहाटी, असम : 25 मई और 26 मई 2022
डीआईजीपी, जीसी, सीआरपीएफ, झरोदाकलां, नई दिल्ली : 19 मई और 20 मई 2022


CRPF भर्ती के लिए आयु सीमा:
केंद्र सरकार, एमईएस, कोर ऑफ इंजीनियर्स या राज्य सरकार की ओर से कार्यकारी अभियंता के समान पद रखने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी डिप्टी कमांडेंट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा इन उम्मीदवारों की ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा 60 साल हो, जबकि अन्य उम्मीदवारों से आयु सीमा की मांग 45 साल की गई है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 75 हजार रुपये प्रति महीने वेतन दिया जाएगा।

End of Article