ECIL Recruitment 2022: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों के लिए निकली भर्ती, जानिए क्या है जरूरी योग्यता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 04:06 PM IST

ECIL Job Recruitment 2022: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निगम की ओर से ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसको लेकर उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन भी रिलीज किया गया है।

ECIL Recruitment 2022: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों के लिए निकली भर्ती, जानिए क्या है जरूरी योग्यता

ECIL Sarkari Bharti 2022: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निगम (Electronics Corporation of India, ECIL) की ओर से ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों के लिए भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन को रिलीज किया गया है। ईसीआईएल जीईटी भर्ती गेट 2022 स्कोर के आधार पर होनी है। उम्मीदवार ईसीआईएल की वेबसाइट पर 23 अप्रैल से 14 मई 2022 तक दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

ईसीआईएल जीईटी नोटिफिकेशन रोजगार समाचार पत्र में रिलीज की गई है। इसको लेकर विस्तार से नोटिफिकेशन बहुत जल्द ही ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

ECIL Recruitment 2022: इन पदों पर निकली भर्ती
सीएसई- 9 पद
यांत्रिक- 10 पद
ईसीई- 21 पद


ECIL Bharti 2022: जानिए शैक्षिक योग्यता
ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (जीईटी) पदों को लेकर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ईसीई, मैकेनिकल और सीएसई के अनुशासन में एआईसीटीई या भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीई / बी.टेक की डिग्री होना जरूरी है । इसके अलावा उम्मीदवार को डिग्री में कम से कम 65 प्रतिशत अंक के साथ होना चाहिए।

End of Article