राशिफल

मकर राशिफल, 06 दिसंबर 2022: फैसला करने में जल्दबाजी से बचें, जानें कैसा रहेगा मकर राशि वालों का दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 6, 2022, 10:21 AM IST

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 06 दिसंबर 2022: कामकाज से जुड़ा कोई ऐसा फैसला करने से बचें। इस समय समय आपके अनुकूल नहीं है।

Image

मकर राशिफल, 06 दिसंबर 2022: फैसला करने में जल्दबाजी से बचें, जानें कैसा रहेगा मकर राशि वालों का दिन

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 06 दिसंबर 2022: अपनों को आप उम्मीद की नजर से देख रहे हैं क्योंकि आप उनसे समर्थन भी चाह रहे हैं और अच्छी सलाह भी चाह रहे हैं पर आपको भरोसा नहीं हो पा रहा की क्या यह सबकुछ संभव हो पाएगा।

क्या करें – कुछ नया सीखने का प्रयास करना होगा क्योंकि आपके कदम रुक से गए हैं। आगे बढ़ते चले जाने से ही ज़िंदगी का रास्ता बनेगा और सही रास्ते पर चलने के लिए आपको बहुत सारी सूझबूझ अपनानी होगी।

क्या न करें – सिर्फ पैसे को आधार बनाकर जिंदगी के फैसले न करें क्योंकि यह समय आपकी परेशानियों को बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। किसी भी तरह के मतभेद में पड़कर किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को कमजोर न करते चले जाएँ।

खर्चे और नुकसान – कामकाज से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जो आपका नुकसान कर दे इसलिए अपनी तकदीर को आजमाने की कोशिश भी बिल्कुल न करें। यह समय ही ऐसा है जिसमें बहुत ज्यादा संभलने की जरूरत पड़ेगी ताकि अनजाने में भी आपका कोई नुकसान न होता चला जाए।

मेहनत – मेहनत तो करनी ही पड़ेगी तभी जाकर जिंदगी के हालात संभलेंगे। सबसे अच्छी बात यह है की यह समय आपसे मेहनत करवा लेगा और आपके भरोसे को जगाए रखेगा। अगर थोड़ा सा संभलकर चलेंगे तो आपकी मेहनत आपकी जिंदगी की दशा और दिशा बदलने में कामयाब होती चली जाएगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article