क्या करें – बहुत सारी विनम्रता अपनानी होगी और अपने मन को शांत रखना होगा। अगर मन में कोई घबराहट है तो उसे भी दूर करके की फैसले करने होंगे तभी जाकर आप हालात को संभाल पाएंगे।
क्या न करें – अगर लोग आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं तो उन कारणों को समझने की कोशिश करें और अगर कोई मतभेद है तो मतभेद को संभालने का प्रयास करें। सिर्फ परेशान होते चले जाने से समस्याएं नहीं सुलझती बल्कि उलझती ही चली जाती हैं इसलिए अपनी कोशिशों को किसी भी वजह से कम न होने दें।
रिश्ते नाते – रिश्तों की अच्छाई को इस रूप से समझें की हालात आपके लिए धीरे धीरे बेहतर हो रहे हैं। आशावादी नजरिया अपनाना बहुत जरूरी होता है और भविष्य पर एक नजर रखकर ही आप अपनी चिंताओं को दूर कर सकते हैं। धीरे धीरे कई तरह के नए विकल्प होते चले जाएंगे जिनके बारे में सोचने का मौका मिल सकता है।
खर्चे और नुकसान – कई बार नुकसान अपनी गलतियों की बजाए दूसरों से मिलती हुई परेशानियों की वजह से बन जाता हैं। इस समय आपको लोगों की आलोचना सहनी पड़ रही है इसलिए आपको नुकसान से जुड़ी चिंताएं भी सता रही हैं पर अपने हालात को सही रूप से समझ लेना भी आधी जंग जीतने के बराबर हो जाता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
