Aaj Ka Vrishchik Rashifal 6 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – मन इसलिए चिंतित है क्योंकि कामकाज से जुड़े बहुत सारे दबाव भी हो सकते हैं और बहुत सारी जिम्मेवारियाँ भी हो सकती हैं आपके ऊपर। लोगों के लिए भी आपको बहुत कुछ करना है और अपनी अच्छाई का परिचय देना है पर यह सबकुछ करने के लिए आपको अपने भरोसे को बनाए रखना होगा। घबरा जाने से कभी कुछ हासिल होता नहीं है।
क्या करें – लोगों के प्रति अपने अच्छे विचारों को प्रदर्शित करें और लोगों से जुडने का प्रयास करें। आपकी अच्छाई खुद ब खुद प्रदर्शित होती चली जाएगी। अपनी ईमानदारी बनाए रखेंगे तो लोगों के साथ तालमेल भी बेहतर होता चला जाएगा।
क्या न करें – काम और कारोबार की ताकत को समझें, उसी से आप कई मंज़िलें तय कर पाएंगे इसलिए किसी भी वजह से अपने विचारों को बार बार बदलते न चले जाएँ। पीठ पीछे लोगों की आलोचना बनी रह सकती है पर उस आलोचना को लेकर इतनी प्रतिक्रिया न दिखाएं की आप ही का नुकसान होता चला जाए।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि बेहतर हो रही है पर खर्चे भी बढ़ रहे हैं पर जिंदगी की इस सच्चाई को समझें की इंसान कमाता किसलिए है और अगर आप खर्चा नहीं करेंगे तो इन पैसों को कमाकर भी क्या करेंगे, फिर भी अपनी समृद्धि को बनाए रखने के लिए अपने नुकसान पर एक नजर रखने की जरूरत है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को अच्छाई और सुकून की नजर से देखने की जरूरत है। आप किसी के करीब आना चाह रहे हैं पर अपने कदम आगे नहीं बढ़ा पा रहे। उस रिश्ते में कोई कमी नहीं है पर आपका मन परेशान है और आप आगे नहीं बढ़ पा रहे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
