राशिफल

धनु राशिफल, 06 दिसंबर 2022: रिश्तों की अच्छाई को नई नजर से देखें, जानें अपना राशिफल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 6, 2022, 10:22 AM IST

Dhanu Rashifal Today (Sagittarius Horoscope Today), आज का धनु राशिफल 06 दिसंबर 2022: लोगों के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा आपके मन में पहले से रही है। लोगों का अच्छा करते रहें।

Image

धनु राशिफल, 06 दिसंबर 2022: रिश्तों की अच्छाई को नई नजर से देखें, जानें अपना राशिफल

Dhanu Rashifal Today (Sagittarius Horoscope Today), आज का धनु राशिफल 06 दिसंबर 2022: अपने बच्चों के लिए या किसी ऐसे व्यक्ति के लिए चिंताएं हो सकती हैं जो आप से दूर हैं पर बहुत सारी चिंताएं आपके मन की बनाई हुई हैं और हो सकता है वो चिंताएं इस वजह से हों क्योंकि आपने चिंता करने की आदत बना रखी है, इस आदत से दूर होने की सख्त जरूरत है।

क्या करें – तालमेल बनाए रखने की भी जरूरत है और अपने खर्चों को संभाले रखने की भी जरूरत है। ऐसा करने के लिए आपको उस अच्छाई को देखना पड़ेगा जो काम और कारोबार से आपको मिलती चली जा रही है। अगर आपके प्रदर्शन में किसी भी तरह की कमी है तो उसे भी सुधारना पड़ेगा क्योंकि उसी से आप अपनी जिंदगी को स्थिरता दे पाएंगे।

क्या न करें – तकदीर को आजमाने की कोशिश बिल्कुल न करें क्योंकि उससे आपका नुकसान हो सकता है। लोगों को नाराज करना भी इस समय ठीक नहीं है क्योंकि मतभेद की वजह से भी नाराजगियाँ बढ़ सकती हैं।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि संभली है और आमदनी बढ़ी है। कामकाज से भी लाभ बनता हुआ नजर आ रहा है जिसके चलते आपकी समृद्धि बरकरार रहे।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को नई नजर से देखने की जरूरत है। रिश्ते तो पहले भी संभले हुए थे पर अब आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार हो रहा है जिसके चलते आप लोगों के लिए कुछ बेहतर कर सकते हैं और लोगों के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा आपके मन में पहले से रही है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article