Aaj Ka Tula Rashifal 6 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – अपने हालात को बेहतर करना है तो लोगों को भरोसे की नजर से देखें और अपने विचारों को ऐसा बना लें जिसमें आप लोगों को ज्यादा अहमियत दे पाएं। अपनी बातों में भी अगर आप लोगों की तरफदारी करेंगे या उनको समर्थन देंगे तो फायदा आपको ही होगा।
क्या करें – कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और उसमें कामकाज से जुड़ी परेशानियाँ भी शामिल हैं। लोगों के प्रति अविश्वास बनाए रखने से भी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं जिसके चलते आपकी चुनौतियाँ बढ़ी रहें इसलिए भी आपको अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने की जरूरत है।
क्या न करें – सिर्फ पैसे को आधार बनाकर जिंदगी के फैसले न करें क्योंकि पैसा आ जाएगा पर वो पैसा टिकेगा नहीं इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी भी तरह के खतरे में भी न डालते चले जाएँ क्योंकि उससे आपकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ सकती हैं।
मेहनत – मेहनत इसलिए करनी पड़ेगी क्योंकि उसी से आपका भाग्य जगेगा और अब हालात ऐसे बने हुए हैं जो आपसे मेहनत करवा लें पर उस मेहनत की दिशा दुरुस्त करनी पड़ेगी। आपने अपनी कोशिशों को बढ़ाकर एक जंग जीत ली है। अब लोगों से मिलते हुए समर्थन को बढ़ाने की जरूरत है ताकि आपकी कोशिशें कामयाब होती चली जाएँ।
तकरार और झगड़े – निजी जीवन के रिश्तों को संभाले रखने के लिए किसी भी तरह के तकरार से बचना पड़ेगा। जो बहुत कुछ अच्छा लग रहा है उसके पीछे भी मुश्किलें छुपी हुई हो सकती हैं और इसी वजह से आपका मन घबराया हुआ है। आपको ऐसा आभास होता चला जा रहा है की सबकुछ ठीक नहीं है इसलिए किसी भी तरह के तकरार से बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
