राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 06 दिसंबर 2022: रिश्तों और कामकाज में बनाएं संतुलन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 6, 2022, 10:20 AM IST

Aaj Ka singh Rashifal 06 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: पढ़ाई में मन लगाने के लिए ध्यान को केंद्रित करें। जिंदगी का संतुलन बनाए रखने के लिए अपनों के लिए भी समय निकालना होगा।

Image

आज का सिंह राशिफल, 06 दिसंबर 2022: रिश्तों और कामकाज में बनाएं संतुलन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Aaj Ka singh Rashifal 06 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: रिश्तों को संभालने में आपने कामयाबी प्राप्त की है पर कामकाज से जुड़ी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं जिसकी वजह से आपका सारा समय अपने काम और कारोबार में लगा हुआ है। जिंदगी का संतुलन बनाए रखने के लिए आपको अपनों के लिए भी थोड़ा सा समय निकालना होगा।

क्या करें – कामकाज से जुड़े हालात में बहुत सारा उतार-चढ़ाव हो सकता है। काम में पैसा भी लग सकता है और आपकी मेहनत भी लग सकती है फिर भी अपने प्रदर्शन को बनाए रखने में कमी हो सकती है जिसे सुधारने की जरूरत है।

क्या न करें – अपने मन में ऐसा सुकून न बनाते चले जाएँ की सबकुछ ठीक है और आप किसी भी वजह से लापरवाह भी न होते चले जाएँ। जिंदगी की चुनौतियों को समझकर संभालते चले जाने में कोई कमी न रखें।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपको बहुत ज्यादा केंद्रित होना पड़ेगा। आप योजना बहुत बना रहे हैं पर योजनाएं सिर्फ सपने दिखा रही हैं शायद इसी वजह से आप अपनी क्षमताओं का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article