राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 28 दिसंबर 2022: भाई-बहन से अच्छा रिश्ता बनाए रखें, जिंदगी संभली रहेगी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 28, 2022, 09:08 AM IST

Aaj Ka vrishchik Rashifal 28 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक राशि के जातकों का समय ठीक ठाक चल रहा है। आपके जीवन की गाड़ी में हर तरफ से तालमेल बनाए रखना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि किसी प्रकार की गलतफहमी और फिजुलखर्ची से बचकर रहना ही सही होगा।

Image

आज का वृश्चिक राशिफल, 28 दिसंबर 2022: भाई-बहन से अच्छा रिश्ता बनाए रखें, जिंदगी संभली रहेगी

Aaj Ka vrishchik Rashifal 28 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio)जब जिंदगी के प्रति लगन बढ़ती है तो खुशी प्राप्त होती है क्योंकि जिंदगी का तालमेल भी लोगों से जुड़कर ही बढ़ेगा और हालात भी पूरा साथ निभाना शुरू कर देंगे पर ऐसे में मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की उलझन को भी हटा देने की जरूरत पड़ेगी।

क्या करें बेहतर होती हुई आर्थिक स्तिथि से भी भरोसा बढ़ेगा और आपकी बढ़ती हुई मेहनत से भी आपकी प्रेरणा जगेगी। कुल मिलाकर अपने दम पर बहुत कुछ करने की कोशिश करनी होगी। ऐसा करने से आप अपनी रोजमर्रा की चुनौतियों को भी भली भांति संभाल पाएंगे।

क्या न करें किसी भी तरह की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें, खासकर घर परिवार में किसी भी बात को इस रूप से न समझें की बात क्या कही जा रही है और उसका मतलब क्या निकाला जा रहा है क्योंकि ऐसा कोई भी विचार बनाते चले जाना ठीक नहीं है।

मेहनत मेहनत करने की इच्छा भी है और मेहनत करने की क्षमता भी है पर हर आगे बढ़ता हुआ कदम आपको अपनी कार्यक्षमताओं के अनुरूप लेना होगा। अगर अपने ज्ञान में किसी भी तरह की कमी है तो उसे भी पुख्ता करते चले जाने की जरूरत पड़ेगी। कई बार जिंदगी की उलझने भी बहुत कुछ सिखा जाती हैं और सही रास्ते पर चला देती हैं।

धन दौलत पैसे की स्तिथि कुछ इस रूप से बन रही है जिसे आपको अपनों के लिए इस्तेमाल करना है। अपने भाई बहनों से भी तालमेल बेहतर करने का समय बना हुआ है जिसके चलते जिंदगी में बहुत संभाला जा सकता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article