Aaj Ka
क्या करें – इस बात को समझ लें कि काम और कारोबार में अपनी कोशिशों को बढ़ाना पड़ेगा और उसके लिए आपको बहुत कुछ सीखना भी है और बहुत कुछ करना भी है और ऐसे अच्छे मौके आपको मिलते चले जा रहे हैं जिसमें आप खुद को सही रूप से साबित कर सकें।
क्या न करें – परेशान होते चले जाने की आदत न बनाएं क्योंकि ऐसा करने से कोई लाभ होने वाला नहीं है। आपकी कोशिशों में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और आपकी मानसिकता भी बिगड़ सकती है, इसलिए व्यर्थ में अपनी मुसीबतों को बुलावा देते चले जाना भी ठीक नहीं है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में आपकों सफलता मिलने का योग बनता चला जा रहा है। रिश्ता वैसे ही बहुत मजबूत है अब आप मन से जुडते चले जा रहे हैं जिसके अच्छे नतीजे भी जरूर प्राप्त होंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा तो हालात को संभालना और भी आसान होता चला जाएगा।
काम और कारोबार – काम और कारोबार को बढ़ावा देने का समय है और लाभ से कहीं ज्यादा काम के प्रति तवज्जो देने की जरूरत है। कई बार लोगों की अच्छी सलाह से भी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
