Aaj Ka Singh
क्या करें – आपकी कही हुई कोई भी बात आपको मुश्किल में डाल सकती है और मतभेद पैदा हो सकते हैं, इसलिए कोशिश यह करनी पड़ेगी की आप हालात को हर रूप से संभाले रखें। अपनी अच्छाई और अपनी सूझबूझ बनाए रखने से किसी भी तरह के मनमुटाव को भी संभाला जा सकता है।
क्या न करें – घर परिवार में लोगों को कसूरवार न ठहराते चले जाएँ। किसी को दोषी ठहराना जरूरी नहीं है बल्कि हालात को संभालना ज्यादा जरूरी है इसलिए आपको किसी भी वजह से लोगों से उलझना नहीं है।
तकरार और झगड़े – हर छोटी बात को लेकर तकरार में पड़ते चले जाना ठीक नहीं है, चाहे वो पैसे से जुड़ी बात हो या किसी बहस का मुद्दा हो आपको थोड़ा सा धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद यह गलती भरा समय है। अगर आपका पैसा कहीं फंस जाए तो बहुत हद तक यह आपकी गलती होगी, इसलिए हर बात को संभालते हुए ही अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
