Gurmeet Choudhary Trolled: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं। गुरमीत चौधरी ने टीवी के बाद साल 2015 में फिल्म खामोशियां से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब उनकी नई फिल्म 'तुम मेरे हो' में रिलीज हो गई है। 23 अक्टूबर यानी शुक्रवार को गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में गुरमीत ने बिहार के लोगों से उनकी फिल्म को सपोर्ट करने के लिए कहा। गुरमीत अपने इस वीडियो के बाद खूब ट्रोल हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मसाज पार्लर तो...', ट्विटर अकाउंट सस्सेंड होने पर भड़कीं Kamya Panjabi, स्काउट OP-लव गिल की उड़ाईं धज्जियां
गुरमीत चौधरी ने बिहार के लोगों से मांगा सपोर्ट
गुरमीत ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म रिलीज होने से पहले वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बिहार के लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए उनका साध देने के लिए कहा गया। गुरमीत ने कहा कि उन्होंने अपनी इस फिल्म को बनाने के लिए काफी मेहनत की है और अपनी कमाई लगाई है। अब उन्हें अपने लोगों के सपोर्ट की जरूरत है। इस मौके पर गुरमीत ने ये भरोसा जताया कि बिहार के लोग उनके सपोर्ट में आएंगे और उनकी फिल्म देखने थिएटर तक जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-अरिश्फा की दोस्ती से माही विज को लगी मिर्ची? स्काउट और यंग की दोस्ती में दिखा तनाव
