राशिफल

आज का मेष राशिफल, 28 दिसंबर 2022: एकसाथ कई चीजें चल रही है,काम और कारोबार में अपनी मेहनत को आधार बनाना होगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 28, 2022, 09:13 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: अपने मन में कोई ऐसा अविश्वास न बिठाते चले जाएँ जिसका कोई लाभ होने वाला नहीं है। काम और कारोबार में अपनी मेहनत को आधार बनाना होगा और अब आपको ऐसा मौका मिलता चला जाएगा की आप अपने प्रदर्शन को अपने काम में लगा सकें।

Image

Aries Horoscope 28 December 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries)अपनी आर्थिक स्तिथि को सुधारने में आपको मदद मिल रही है पर फिर भी आप असन्तुष्ट हैं। मन में बहुत सारी चीजें एक साथ चल रही हैं। कभी आपको लगता है की आप अपनी कोशिशों और अपनी मेहनत के चलते उस समृद्धि के हकदार हैं जो आपसे अभी भी आँख मिचोली खेल रही है।

क्या करें – काम और कारोबार पर ही नजर रखनी होगी क्योंकि वही आपकी प्राथमिकता का क्षेत्र है। सबकुछ ठीक होते हुए भी आपको अपने हालात को और बेहतर करने की जरूरत है जिसके चलते आपकी मेहनत भी रंग ला रही है। ऐसे में जो भी काम कर रहे हैं उसमें अपनी लगन बनाए रखनी होगी ताकि आपको हर तरह की सफलता मिलती चली जाए।

क्या न करें – अपने मन में कोई ऐसा अविश्वास न बिठाते चले जाएँ जिसका कोई लाभ होने वाला नहीं है। घबराहट इंसान को अपने चुने हुए रास्ते से भटका देती है और हालात का आँकलन करने में गलती हो जाती है पर आपको इस समय किसी भी वजह से अपने मन को भटकाना नहीं है। मन शांत रहेगा तो सबकुछ ठीक चलता चला जाएगा।

काम और कारोबार – काम और कारोबार में अपनी मेहनत को आधार बनाना होगा और अब आपको ऐसा मौका मिलता चला जाएगा की आप अपने प्रदर्शन को अपने काम में लगा सकें। अपनी कोशिशों से ही आप अपने कामकाज को सुधार पाएंगे।

तकरार और झगड़े – काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह के तकरार में पड़ते चले जाना ठीक नहीं होगा। यहाँ तक की किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में भी बहुत सारी शांति बनाए रखनी होगी ताकि कोई झगड़ा न होता चला जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article