वायरल न्यूज़

जब आस्था ने मिटा दी हर दीवारें! मुस्लिम शख्स द्वारा मां दुर्गा की धुनुची जलाने का वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने धुनाची सुलगाते और आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं।

Image

मुस्लिम शख्स ने की मां दुर्गा की आरती

Viral Video: भारत एक ऐसा देश है जहां त्योहार सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का जरिया होते हैं। सोशल मीडिया के दौर में जहां अक्सर नफरत फैलाती खबरें ध्यान खींचती हैं, वहीं कभी-कभी ऐसे खूबसूरत लम्हे सामने आ जाते हैं, जो इंसानियत और भाईचारे पर हमारे विश्वास को और मजबूत कर देते हैं। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति, जो सिर पर टोपी, कुर्ता और लुंगी पहने हुए हैं, दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष खड़े नजर आ रहे हैं। वे अत्यंत लीनता और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आरती के लिए इस्तेमाल होने वाले 'धुनाची' को सुलगाते हैं। धुनाची से जैसे ही धुएं की पवित्र महक उठने लगती है, वे बड़े आदर और भक्ति भाव के साथ मां दुर्गा को नमन करते हैं और आशीर्वाद मांगते हैं। उनके चेहरे पर झलकती सादगी और आंखों में बसा सम्मान हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। बंगाली संस्कृति और दुर्गा पूजा में 'धुनाची आरती' का विशेष स्थान है। नारियल की जटाओं, लोबान और कपूर से धुनाची सुलगाकर मां दुर्गा की आरती की जाती है। इस पावन परंपरा को जब एक मुस्लिम बुजुर्ग ने पूरे मनोयोग और श्रद्धा से निभाया, तो वहां मौजूद हर शख्स और वीडियो देखने वाला हर दर्शक भावुक हो उठा। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यही 'असली भारत' का चेहरा है। एक यूजर ने लिखा कि सच्ची भक्ति और श्रद्धा किसी मजहब की मोहताज नहीं होती। यह वीडियो भाईचारे का बेहतरीन संदेश है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत की यही खासियत है, जहां हम एक-दूसरे के त्योहारों और आस्थाओं का दिल से सम्मान करते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article