राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 28 दिसंबर 2022: रोजमर्रा की रुकावटें हो सकती हैं,रिश्‍तों में मजबूती र‍हेगी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 28, 2022, 09:13 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 28 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: अगर मन परेशान रहेगा तो फैसलों में भी गलती होती चली जाएगी और नुकसान होता चला जाएगा रोजमर्रा की रुकावटें हो सकती हैं जिन्हें बहुत हद तक कबूल कर लेने की भी जरूरत है। कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपकी कोशिशों के अनुरूप चल रहा है ।

Image

Gemini Horoscope 28 December 2022

Aaj Ka mithun Rashifal 28 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini)अगर आप हालात के भरोसे चल रहे हैं तो शायद गलती हो रही है क्योंकि हालात चुनौती भरे हैं और वैसे भी गलतियों भरा समय है। उम्मीदें भी उतनी लगानी चाहियें जो पूरी हो सकें क्योंकि उससे ज्यादा उम्मीद लगाने से असंतोष ही पैदा होता चला जाता है।

क्या करें – अपने साथी सहयोगियों से मिलती हुई परेशानियों को समझ लें। अगर घर परिवार में लोग आपकी कोई कमी निकाल रहे हैं तो वो उसे भी सुधारने की कोशिश कर लें। कुल मिलाकर अपनी चुनौतियों से बहुत कुछ सीखते चले जाने का समय है जिसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।

क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को संभालने में किसी भी तरह की गलती न करें। अगर मन परेशान रहेगा तो फैसलों में भी गलती होती चली जाएगी और नुकसान होता चला जाएगा और इस समय कुछ भी ऐसा करना आपके हित में नहीं है। पैसे से जुड़े लेनदेन में भी कोई गलती करते चले जाना ठीक नहीं है।

रुकावटें और चुनौतियाँ – रोजमर्रा की रुकावटें हो सकती हैं जिन्हें बहुत हद तक कबूल कर लेने की भी जरूरत है। घर परिवार में अगर लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उसके पीछे भी कोई न कोई कारण हो सकता है जिसकी वजह से ऐसे हालात बने हैं। थोड़ा सा अंतरमनन करने की भी जरूरत है ताकि आप अपनी गलतियों को भी सुधार सकें।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई मिलाजुला समय दिखा रही है। कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपकी कोशिशों के अनुरूप चल रहा है और आपको भरोसा दिला रहा है की सबकुछ ठीक हो जाएगा पर छोटी छोटी बातों को लेकर घर परिवार में दूरियाँ बनाते चले जाना ठीक नहीं है। लोगों के सख्त होते हुए विचारों को भी समझना पड़ेगा ताकि हालात को भली भांति संभाला जा सके।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article