राशिफल

आज का मीन राशिफल, 28 दिसंबर 2022: पैसे की स्थिति में सुधार के योग हैं, हालांकि सफर चुनौतियों से भरा रहेगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 28, 2022, 09:04 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 28 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन राशि के जातकों का समय फिलफाल मिला जुला चल रहा है। लव लाइफ को लेकर मन में कई शंकाएं हैं, जो आपकी परेशानी का कारण हैं। हालांकि काम काज के लिहाज से स्थिति में सुधार हुआ है।

Image

मीन राशिफल, 28 दिसंबर

Aaj Ka Meen Rashifal 28 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces)मन बहुत भटक रहा है और बहुत सारी चीजें आपके मन मे एक साथ चल रही हैं। सबकुछ ठीक होने के बावजूद किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में उस तरह का भरोसा नहीं बन पा रहा जो आप बनाना चाह रहे हैं और जब भी मन परेशान होता है तो उसका बुरा असर जिंदगी की कई चीजों पर पड़ सकता है।

क्या करें अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखें और लोगों से जो भी सहयोग मिल रहा है उसे ले लें क्योंकि ऐसा करने से आप सही फैसले भी कर पाएंगे और गलतियों से भी बच पाएंगे और अगर मन में किसी भी तरह की घुटन है तो उसे भी संभालने में मदद मिलती चली जाएगी।

क्या न करें अपनी बचत को या अपनी समृद्धि को किसी भी तरह की कमी की नजर से न देखें पर उससे भी बड़ी बात यह है की किसी से उलझते न चले जाएँ। अगर आप किसी से कोई चुभती हुई बात कहंगे तो बहुत हद तक आप ही की गलती होगी।

धन दौलत पैसे की स्तिथि को बढ़ावा देने का समय बना हुआ है। कामकाज में भी स्थिरता है और चुनौती भरे माहोल में भी आपने बहुत कुछ संभालने की कोशिश की है। एक एक करके ही सही जिंदगी ने आपको बहुत सारी नियमतों से नवाजा है।

रिश्तेनाते रिश्तों की अच्छाई को सिर्फ लाभ के रूप में नहीं देखना चाहिए पर यह समय आपके लिए हर तरह से लाभदायक भी है और रिश्तों से खुशियों के साथ साथ बहुत सारी अच्छाइयाँ और उपलब्धियां भी आपको हासिल होती चली जा रही हैं। इन सारी बातों के पीछे आपकी बेहतर होती हुई शख्सियत का बहुत बड़ा योगदान है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article