राशिफल

आज का मकर राशिफल, 28 दिसंबर 2022: भावुक होने का समय नहीं है, मेहनत के साथ ध्यानपूर्वक करें सारे फैसले

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 28, 2022, 09:07 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 28 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर राशि के लोगों को इस वक्त सोच समझकर सारे फैसले करने होंगे, क्योंकि मतभेद से रिश्तों में दूरियां और काम में नुकसान हो सकता है। हालांकि कोई बड़ा फैसला लेने के लिए अच्छा वक्त है, मगर ध्यानपूर्वक।

Image

मकर राशिफल, 28 दिसंबर

Aaj Ka Makar Rashifal 28 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn)भावुकता से कुछ भी करेंगे तो उसमें आपको मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं इसलिए आपको लोगों से किसी भी तरह की बहस से बचना होगा। बहस की वजह से भी गलतफहमी पैदा हो सकती है और लोगों से दूरियाँ बढ़ सकती हैं।

क्या करें अपने व्यवहार को बहुत ज्यादा शांत बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। कोशिश करके देखेंगे तो सबकुछ आपके हित में संभलता चला जाएगा और बात बन जाएगी। किसी भी तरह के अच्छे विकल्प के बारे में भी सोचा जा सकता है पर फैसले फिर भी ध्यानपूर्वक करने होंगे क्योंकि कामकाज में शुरू में अस्थिरता का माहोल बना रह सकता है।

क्या न करें घर परिवार में अपनों के प्रति किसी भी तरह का अविश्वास बनाते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि लोगों के भी आपके प्रति बनते बिगड़ते विचार हो सकते हैं जिसमें बार बार बदलाव हो सकता है, इसलिए आपको अपनी जिंदगी में किसी भी तरह की अस्थिरता को बढ़ाना नहीं है।

तकरार और झगड़े आपका भरोसा बढ़ा है और आपने अपने दम पर बहुत कुछ किया है पर रोजमर्रा की बातों के चलते तकरार जैसी स्तिथि पैदा हो सकती है जिसे संभाल लेने की जरूरत है इसलिए अपनी बात को बहुत धैर्य से और विनम्रता से कहने की भी जरूरत पड़ेगी।

तकदीर और भाग्य तकदीर इसलिए साथ है क्योंकि लोग आपके साथ हर रूप से बन हुए हैं। उनके समर्थन से भी आपको फायदा हो रहा है और हालात भी बेहतर हो रहे हैं जिसके चलते आपका भरोसा बढ़ा हुआ है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article