Aaj Ka Kark Rashifal 28 December 2022,
क्या करें – लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है इसलिए आप चिंतित हैं फिर भी लोगों को नाराज करते चले जाने से बचना होगा। किसी भी गलती भरे समय में अपनी सूझबूझ बनाए रखना भी बहुत जरूरी होता है।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में अपना असंतोष बढ़ाते न चले जाएँ। जितना अपने कामकाज के प्रति लगन बनाए रखेंगे उतना ही आप उसे भली भांति संभाल पाएंगे। काम से लाभ बना होने का मतलब यह नहीं है की सबकुछ ठीक है इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर कोई गलती करते चले जाना भी ठीक नहीं है।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को संभाले रखने के लिए बहुत सारी चीजों को एक साथ समझना पड़ेगा। घर परिवार में गलतफहमी पैदा हो सकती है इसलिए आपको बहुत धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। हो सकता है लोग अपनी बात कह रहे हों या अपनी ही बात मनवा रहे हों जो आपको परेशान करती चली जाए।
खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़ रहे हैं क्योंकि अपनों की जरूरतें बढ़ सकती हैं जिसकी वजह से नुकसान भरी परिस्थिति पैदा हो सकती है। अगर पैसे के लेनदेन में भी कोई मनमुटाव बढ़ रहा है या गलतफहमी पैदा हो रही है तो और भी ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
