क्या करें –बातचीत कर लें और लोगों से अच्छी सलाह ले लें, इसी से बहुत सारी मुश्किलों को संभालना भी आसान हो जाएगा. आप इस बात को भी समझें कि काम से लगातार लाभ बना हुआ है और लोगों का सहयोग भी बना हुआ है तो बहुत सारी अच्छी बात है, जिन्हें बनाए रखने से फायदा हो सकता है.
क्या न करें –सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें, उन इशारों को समझें जो सेहत को ले के आपके लिए बनते चले जा रहे हैं और आपको यह बताना चाह रहे हैं कि जागरूकता बहुत जरूरी है. पर इसका दूसरा पहलू भी है, सेहत को लेकर व्यर्थ में ऐसी चिंताएं भी ना लगाएं जिनका कोई मतलब नहीं है क्योंकि इस समय आपकी मानसिकता में थोड़ी सी नकारात्मकता जुड़ी हुई है.
मेहनत - मेहनत करने का समय है और आपकी मेहनत का अच्छा असर कई रूप से नजर भी आएगा, आपके प्रदर्शन में भी इजाफा होगा और अपने हालात को बेहतर तरीके से समझने में आपको मदद भी मिलेगी. ऐसा करते हुए आप यह भी समझ पाएंगे कि तकदीर आपके साथ है.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति संभली हुई है और रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी हो रही हैं, यहां तक कि आप बचत की दिशा में भी पूरा प्रयास कर रहे हैं. इसी चीज के चलते आपको अपने काम और कारोबार की स्थिरता भी बनाए रखनी होगी ताकि आपकी आर्थिक स्थिति लगातार बनी रहे.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
