राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 20 दिसंबर 2022: आज तकदीर साथ देगी तो आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 20, 2022, 09:40 AM IST

Aaj Ka vrishabh Rashifal 20 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi:मन में चिंताएं बिठाते चले जाने से भी इंसान यही सोचता चला जाता है कि कुछ गलत होने वाला है और विश्वास कीजिए रोजमर्रा की चुनौतियों को समझें और उन्हें एक-एक करके दूर करने की कोशिश कर लें. यह मुश्किल भरा समय इसलिए है क्योंकि लोगों का सहयोग मिलने के बावजूद बहुत सारा उतार-चढ़ाव है।

Image

Aaj ka Vrishabh Rashifal 20 December 2022

Aaj Ka vrishabh Rashifal 20 December 2022, taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus)सेहत को लेकर चिंता हो सकती है क्योंकि आपकी लापरवाही नजर आ रही है और अगर आप जांच या इलाज ही नहीं करवाएंगे तो आपकी गलती है, क्योंकि जांच के माध्यम से भी बात को पूरी तरह से समझा जा सकता है.

क्या करें –रोजमर्रा की चुनौतियों को समझें और उन्हें एक-एक करके दूर करने की कोशिश कर लें. यह मुश्किल भरा समय इसलिए है क्योंकि लोगों का सहयोग मिलने के बावजूद बहुत सारा उतार-चढ़ाव है, शायद यही वजह है कि आप चिंतित भी है और परेशान भी हैं.

क्या न करें –सिर्फ नुकसान का ना सोचते चले जाएं क्योंकि ऐसा करने से आपकी मानसिकता बिगड़ेगी और कोई फायदा नहीं होगा. मन में चिंताएं बिठाते चले जाने से भी इंसान यही सोचता चला जाता है कि कुछ गलत होने वाला है और विश्वास कीजिए, यह आपके मन का बनाया हुआ वहम है जिसे दूर कर देने की जरूरत है.

तकदीर और भाग्य - तकदीर साथ देगी तो आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी और आपकी मेहनत भी उभर कर आएगी पर समस्या यह है कि इस समय आपकी मेहनत की दिशा बिगड़ी हुई है और उसे संभाल लेने की जरूरत पड़ेगी. तभी जा के अपने मन में बिठाई हुई घुटन को दूर करना आसान हो पाएगा.

प्यार-मुहब्बत - किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में दूरियां भी हो सकती हैं और देरियां भी हो सकती हैं इसलिए फिलहाल बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. छटपटाते चले जाने से कुछ हासिल होता नहीं है इसलिए जिंदगी की सच्चाई को समझना भी बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article