Aaj Ka mithun Rashifal 20 December 2022,
क्या करें –लोगों से तालमेल भी बढ़ाएं और अपनी कोशिशों को भी पुख्ता करते चले जाएं, ऐसा करते हुए आपकी सूझबूझ और आपकी व्यवहारिकता बढ़ती चली जाएगी और उसी सूझबूझ से फिर आप अपने काम से जुड़ पाएंगे और बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे.
क्या न करें –अपने मन में कोई ऐसा असंतोष ना बिठाएं जिसमें आपको कुछ भी अच्छा ना लगे, खासकर अपनी आर्थिक स्थिति को ले के अगर मन में किसी भी तरह का असंतोष है तो से भी दूर करने की जरूरत है. क्योंकि ऐसा करने से ही आप अपने नुकसान से बच पाएंगे, और गलत फैसलो को करने से पहले अपने आपको संभाल पाएंगे.
रूकावटें और चुनौतियां - रूकावटों का असर कई तरह से और कई रूप से पड़ सकता है. रोजमर्रा की रूकावटों से कामकाज पे भी असर पड़ सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति को ले के भी मन में उथल-पुथल बढ़ सकती है. पर इस समय की रूकावटें यह हैं कि आप रिश्तों को संभाल नहीं पा रहें और कोई प्यार का रिश्ता भी आपके असंतोष का कारण बना हुआ है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
