अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 20 December 2022: आज का राशिफल, मेष से लेकर मीन तक

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 19, 2022, 06:24 PM IST

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal Horoscope Today (आज का राशिफल)20 december 2022: शनि मकर में हैं जिसके स्वामी शनि हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कन्या राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।वृष राशि आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है।कर्क राशि ऊनी वस्त्रों का दान करें ।

Image

Horoscope Today,20 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 december 2022: आज स्वाती नक्षत्र है तथा चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य -शुक्र एकसाथ धनु में गोचर कर रहे हैं। शनि मकर में हैं जिसके स्वामी शनि हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कन्या राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1 मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। गाय को गुड़ खिलाएं

2.वृष- आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व सूर्य के अष्टम गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।

3.मिथुन- सूर्य -शुक्र का इस राशि से सप्तम व शनि का मकर गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है।आईटी व मीडिया फील्ड के लोग जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

4.कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तुला व सूर्य का धनु गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।ऊनी वस्त्रों का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

5.सिंह-आज चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय शुभ है। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।गेंहू का दान करें।सूर्योपासना करें व पिता का आर्शीवाद लें।

6.कन्या--चन्द्रमा का द्वितीय व शनि का पँचम व सप्तम गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं।आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

7.तुला-चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य शुक्र के साथ तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।उड़द व तिल का दान करें।

8.वृश्चिक- आज वृष का मङ्गल व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं गुरु व चन्द्रमा जाँब में सफलता देगा। कन्या व तुला राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। मूूंग का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

9.धनु- गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश रहकर बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।

10.मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य -शुक्र द्वादश गोचर कर रहे हैं। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सात प्रकार के अन्न का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, एकादश शुक्र व सूर्य तथा तुला का चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

12.मीन- आज राजनीति में दशम शुक्र व सूर्य तथा एकादश शनि मङ्गलमय है। इस राशि में गुरु जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें।माता पिता का आर्शीवाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article