राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 20 दिसंबर 2022: अपनी क्षमताओं को संवारने की और सुधारने की जरूरत है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 20, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 20 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: तालमेल बनाना बहुत जरूरी है ताकि आप इन सारी बातों को साथ ही साथ संभालते चले जाएं इच्छाएं बहुत हैं और अविश्वास भी बना हुआ है जिसके चलते आपके अंदर भरोसा नहीं बन पा रहा । अपने हालात को दोषी ना ठहराते चले जाए ।

Image

Singh Rashifal 20 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 20 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo)कई तरह के बनते-बिगड़ते विचार हैं आपके मन में और उसमें एक विचार यह भी है कि क्या आप वो सब कुछ कर पाएंगे जो आप करना चाह रहे हैं, इच्छाएं बहुत हैं और अविश्वास भी बना हुआ है जिसके चलते आपके अंदर भरोसा नहीं बन पा रहा.

क्या करें –अपनी क्षमताओं को संवारने की और सुधारने की जरूरत है, पर उससे भी ज्यादा जरूरत यह है कि आप अपनी कोशिशों को सही दिशा में लगाएं. कर तो बहुत कुछ रहे हैं पर लोग उसे समझ नहीं पा रहें और यही इस समय की कमी भी हो सकती है जिसे सुधारने की जरूरत है.

क्या न करें –अपने हालात को दोषी ना ठहराते चले जाए क्योंकि उससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है. जिंदगी हम सबके लिए रोज कोई न कोई नई चुनौतियां पैदा करती हैं, उन्हें दूर करने के लिए भी अपने भरोसे को तो बढ़ाना ही पड़ता है.

तकरार और झगड़े - अगर किसी भी तरह का तकरार होगा तो आपकी रूकावटें भी बढ़ेगी और आपके लिए नुकसान की स्थिति भी बनेगी, पर सबसे बड़ा असर यह होगा कि आपका खुद पे भरोसा हटता चला जाएगा और इस समय यही ठीक नहीं है. तालमेल बनाना बहुत जरूरी है ताकि आप इन सारी बातों को साथ ही साथ संभालते चले जाएं.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति इसलिए बरकरार है क्योंकि आपने अपनी सूझबूझ से बहुत कुछ किया है, अपने कामकाज से भी लाभ से बढ़ाया है और अपने भरोसे को भी अपने कामकाज में जोड़ने की कोशिश की है, पर अभी भी बहुत कुछ करना है और अपने भरोसे को बेहतर करने की जरूरत है. मन में बिठाई हुई चिंताओं को हटाएंगे, तो आपकी आर्थिक स्थिति भी आपकी हर तरह से मदद करती चली जाएगी.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article