राशिफल

आज का मकर राशिफल, 20 दिसंबर 2022: स्थिति में अस्थिरता बनी हुई है, सभी फैसले ध्यान से लेने की जरूरत है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 20, 2022, 09:31 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 20 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi:व्यापार और परिवार दोनों में भी असंतोष का भाव बना हुआ है। जिस वजह से खर्चे बढ़ने, रिश्तों में कड़वाहट आने और नुकसान होने के आसार बन सकते हैं। दुविधा दूर करने हेतु हर पहलू का ध्यानपूर्वक आकलन करें।

Image

मकर राशिफल, 20 दिसंबर

Aaj Ka Makar Rashifal 20 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn)काम और कारोबार को लेकर मन में असंतोष हो सकता है पर इसका बड़ा कारण यह है कि आपने कुछ ऐसे फैसले करने की कोशिश की है जिसके चलते आपकी अस्थिरता बढ़ सकती है. अभी भी अगर आप अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को दूर करना चाह रहे हैं तो कामकाज से जुड़े हर पहलू का पूरी तरह से आंकलन करना होगा.

क्या करें –अपनी कोशिशों को और अपने प्रदर्शन को इस रूप से बनाए रखना होगा जो केन्द्रित रहें, आप कर बहुत कुछ रहे हैं पर उसमें फायदा कम हो रहा है पर नुकसान ज्यादा होता चला जा रहा है इसलिए आपको रिश्तों को भी साथ ही साथ संभालने की कोशिश करनी है.

क्या न करें –घर-परिवार में रिश्तों के प्रति किसी भी तरह का अविश्वास ना पैदा होने दें क्योंकि यह अविश्वास ही जिंदगी को हिला देता है. अगर कोई चीज अच्छी नहीं लग रही, तो उसको ले के भी दुखी ना होते चले जाएं ताकि किसी भी तरह की बात व्यर्थ में बिगड़ती ना चली जाए.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति संभली हुई है इसलिए आपकी शख्सियत में निखार आया है और आपका भरोसा भी बढ़ा है. भरोसे के चलते इंसान बहुत कुछ कर जाता है और आपको भी उस बढ़ते हुए भरोसे की वजह से काम और कारोबार से जुड़ी कोई गलती नहीं करनी है, बल्कि सूझबूझ से फैसले करने हैं.

खर्चे और नुकसान - खर्चे बढ़े हुए हो सकते हैं और शायद यही वजह है कि आपको अपने फैसले बहुत धैर्य से करने की जरूरत पड़ सकती है. कोई भी कदम अगर आपको बढते हुए खर्चो या नुकसान की ओर ले जा रहा है तो पहले से सतर्क हो जाना बहुत जरूरी है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article