राशिफल

आज का तुला राशिफल, 20 दिसंबर 2022:मेहनत करने पर ही मिलेगा तकदीर का साथ, रिश्ते निभाएं रखने की भी है खास जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 20, 2022, 09:34 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 20 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi:मन अप्रसन्न एवं चिंतित है तथा दूसरों के प्रति शक भरे सवाल ही लगातार आपकी परेशानी का कारण बने हुए हैं। काम में मेहनत और रिश्तों से शक और नाराजगी दूर करकर सूझ-बुझ वाले फैसले लेने की आवश्यकता है।

Image

तुला राशिफल 20 दिसंबर

Aaj Ka Tula Rashifal 20 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra)मन चिंतित है और कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा, यहां तक कि लोगों को भी आप शक की नजर से ही देखते चले जा रहे हैं और यही चीजें जिंदगी में परेशानियां पैदा करती हैं. अगर हमें किसी भी पल अपनी कमियों का आभास हो जाए तो उन कमियों को संभालना भी आसान हो सकता है.

क्या करें –आपके अंदर मेहनत करने की इच्छा भी है और क्षमता भी है, अगर आप उसे बनाए रखेंगे तो जिंदगी की बहुत सारी मुश्किलों को संभालना भी आसान हो जाएगा. मेहनत बढ़ेगी तो मेहनत की दिशा भी सही होती चली जाएगी जो इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है.

क्या न करें –लोगों को शक की नजर से ना देखें क्योंकि उससे आपका ही नुकसान होगा, अगर लोग आपके खिलाफ होते चले जाएंगे तो जिंदगी मुश्किल ही होती चली जाएगी इसलिए ऐसा कुछ ना करें जो लोगों की नाराजगियों को बढ़ाएं और लोगों को आपसे दूर करता चला जाए.

रिश्ते-नाते - घर-परिवार में रिश्तों को संभालने के लिए आपको अपनी सूझबूझ को बनाए रखना होगा. आपके आस-पास के लोग अच्छे हैं और आपके प्रति अच्छा ही सोचते हैं, पर ऐसे में अपने जीवनसाथी से तकरार बढ़ती चली जाएगी तो मुश्किलें पैदा होंगी इसलिए लोगों के बनते-बिगड़ते विचारों के कारण को भी समझना होगा ताकि आप उन्हें भी दूर कर सकें.

तकदीर और भाग्य - तकदीर ने अपना पूरा योगदान दिया है और आपको नई प्रेरणा के साथ जोड़ा है, आप मेहनत के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं और बहुत कुछ पा सकते हैं. इसी भरोसे के साथ आपको अपने कदम आगे बढ़ाने हैं ताकि तकदीर आपका पूरा साथ निभाती चली जाए.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article