राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 30 दिसंबर 2022: किस्‍मत का साथ मिलेगा धैर्य रखें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 30, 2022, 09:48 AM IST

Aaj Ka vrishabh Rashifal 30 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: कुछ भी ऐसा ना कहते चले जाएं जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़े। आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा और अपनी चुनौतियों को संभालने की कोशिश करनी होगी । बदलता हुआ समय है, आपको साथ ही साथ अपनी समृद्धि को बचाने की भी कोशिश करनी होगी।

Image

Taurus Horoscope 30 December 2022

Aaj Ka vrishabh Rashifal 30 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus)लाभ से जुड़े कई तरह के विचार हैं आपके मन में और हालात आपका पूरा साथ निभाते चले जा रहे हैं, जिसके चलते आपकी समृद्धि में इजाफा होता चला जाए. बदलता हुआ समय है, आपको साथ ही साथ अपनी समृद्धि को बचाने की भी कोशिश करनी होगी.

क्या करें –आपकी कोशिशों ने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है और हालात ने भी आपका पूरा साथ निभाया है. यहां तक कि लोगों से मिलते हुए सहयोग से भी फायदा उठाया जा सकता है.

क्या न करें –अगर तकदीर साथ निभाए तो अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा दिया जा सकता है और इस अच्छाई के चलते पैसे से जुड़ी सही योजना बनानी होगी, ताकि किसी भी तरह की गलती ना होती चली जाए. खासकर अपनी बचत को बचाए रखने के लिए फिलहाल किसी निवेश से बचना होगा ताकि कोई नुकसान जैसी स्थिति ना बनती चली जाए.

धन-दौलत - पैसा आ जाना आर्थिक स्थिति का एक पहलू है, पर ऐसे में अपनी बचत को किसी खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं. लोगों की नाराजगियां भी अपना खेल खेल सकती हैं इसलिए कुछ भी ऐसा ना कहते चले जाएं जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़े.

प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता आशा की किरण दिखा रहा था पर हालात फिर से बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं, आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा और अपनी चुनौतियों को संभालने की कोशिश करनी होगी. बादल फिर बरसेंगे, उम्मीद फिर जगेगी पर ऐसा होने के लिए अब वक्त लगेगा .

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article