राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 30 दिसंबर 2022: उलझन भरा समय है कई चीजें एकसाथ चल रही हैं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 30, 2022, 09:44 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 30 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: भावुकता से फैसले करना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करते हुए आपकी चुनौतियों बढ़ सकती हैं लोगों से विचारों नहीं मिल रहें और यह चीज आपको परेशान कर रही है मन में बिठाई हुई हर तरह की उलझन को हटा दें ताकि तस्वीर साफ नजर आनी शुरू हो जाए जानें आज का राशि‍फल ।

Image

Leo Horoscope 30 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 30 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo)मन में बिठाई हुई हर तरह की उलझन को हटा दें ताकि तस्वीर साफ नजर आनी शुरू हो जाए, यह उलझनों भरा समय है जिसमें बहुत कुछ एक साथ चल रहा है और आपको परेशान करता चला जा रहा है.

क्या करें –लोगों से विचारों नहीं मिल रहें और यह चीज आपको परेशान कर रही है. मन भी उचाट है और आपकी कोशिशों के बावजूद आप रिश्तों को भी उस रूप से संभालने में विफल हो रहे हैं जितनी की जरूरत है.

क्या न करें –भावुकता से फैसले करना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करते हुए आपकी चुनौतियों बढ़ सकती हैं और ऐसे में मुश्किलों को संभालना भी आसान नहीं है. सतर्क रहने की जरूरत है.

रूकावटें और चुनौतियां - रूकावटें इस वजह से भी हैं क्योंकि आपका प्रदर्शन ठीक होते हुए भी उसमें कमियां हैं. आपने अपनी ओर से कोशिश की है पर ऐसा लगता है जैसे अपनी कोशिशों को सही दिशा देने की जरूरत है.

रिश्ते-नाते - आपकी सारी तवज्जोह रिश्तों से हटकर जिंदगी की और प्राथमिकताओं की ओर लगी हुई है इसलिए रिश्तों में कमी नजर आ रही है जिसे सुधारना तो पड़ेगा ही. ताकि रोजमर्रा की खुशियों में किसी भी तरह की कमी ना आए.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article