Aaj Ka
क्या करें –यह लोगों की अच्छाई है कि वो आपको समर्थन दे पा रहे हैं और यह आपकी कोशिशें हैं कि आपने ऐसे हालात बनाने में कामयाबी हासिल की है. इस अच्छाई को बनाए रखें और लोगों का सहयोग प्राप्त करते रहें.
क्या न करें –घर-परिवार का सुख बनाए रखने में किसी भी तरह की कमी ना रखें इसलिए अपनों की हर तरह की जरूरतों को पूरा करते चले जाएं. इस समय किसी से भी कोई ऐसी बात ना कहें जो अच्छे-भले हालात को बिगाड़ती चली जाए.
तकदीर और भाग्य - तकदीर ने अपना पूरा साथ निभाया है और परिस्थितियां आपके अनुकूल हुई हैं. अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता लानी होगी ताकि किसी भी तरह का मतभेद बढ़े नहीं और हालात भविष्य में भी आपके अनुकूल बने रहें.
प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता अपने ही रोजमर्रा के उतार चढ़ाव दिखा रहा है, पर आप बहुत दूर का सोच रहे हैं इसलिए रोजमर्रा की छिटपुट बातों को संभालते चले जाना बहुत जरूरी है. इस अच्छाई को आप भली-भांति कर पाएंगे, ऐसा ही कहता है आपका राशिफल.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
